Indore news: विधानसभा-5 में चुनावी हलचल, BJP-कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जनसंपर्क में दम दिखाया
इंदौर जिले की सबसे बड़ी विधानसभा 5 में अब चुनावी माहौल बनता नजर आ रहा है, जहां बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल के प्रत्याशी अपना-अपना दम दिखा रहे हैं। इधर, बीजेपी प्रत्याशी महेंद्र हार्डिया ने जनसंपर्क अभियान के तहत घर-घर पहुंच रहे हैं, तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल भी जनसंपर्क करते नजर आ रहे हैं।
विधानसभा-5 से बीजेपी प्रत्याशी महेंद्र हार्डिया ने अपने जनसंपर्क का आगाज कर दिया है, जहां हार्डिया लगातार जनता तक पहुंच रहे हैं, और अपनी जीत के लिए जनता से आर्शीवाद मांग रहे हैं. इधर, हार्डिया के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं।

जनसंपर्क का सिलसिला जारी
विधानसभा-5 से कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल ने अपने जनसंपर्क का आगाज कर दिया है, जहां अब पटेल जनता के बीच पहुंच रहे हैं, और जनता से अपनी जीत के लिए आशीर्वाद ले रहे है। बीजेपी प्रत्याशी महेंद्र हार्डिया और कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल ने अपनी-अपनी जीत का दावा ठोंका है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर जिले की सबसे बड़ी विधानसभा 5 में अब चुनावी माहौल बनता नजर आ रहा है, जहां बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल के प्रत्याशी अपना-अपना दम दिखा रहे हैं।
इंदौर की सबसे बड़ी विधानसभा
विधानसभा-5 इंदौर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। इंदौर-5 विधानसभा सीट के अंतर्गत कई धार्मिक स्थल और पर्यटन स्थल आते हैं। यह विधानसभा, मालवा अंचल की बेहद चर्चित विधानसभाओं में एक है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव अब नजदीक है, जहां ऐसे में बीजेपी कांग्रेस समेत तमाम दल अपना-अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में इंदौर-5 विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मौजूदा विधायक महेंद्र हार्डिया ने अपनी सीट बरकरार रखी है, और उन्होंने कांग्रेस के सत्यनारायण पटेल को 1133 वोट से हराया था. विधानसभा-5 इंदौर जिले की सबसे बड़ी विधानसभा है, जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम जनसंख्या भी निवास करती है। विधानसभा-5 में पिछले कई बार से बीजेपी चुनाव जीत रही है।
ये भी पढ़े- फिर छलका बेटे को टिकट ना मिलने का दर्द, कैलाश विजयवर्गीय बोले- 'आकाश पर गर्व है'












Click it and Unblock the Notifications