Indore news: विधानसभा-3 में कांग्रेस के टिकट का उलझा पेंच, कौन बनेगा प्रत्याशी, जानिए?
MP Assembly Election 2023 को लेकर तैयारी का सिलसिला जारी है, जहां सियासत के गढ़ इंदौर की विधानसभा-3 से कांग्रेस का प्रत्याशी कौन बनेगा?, इसे लेकर फिलहाल मंथन किया जा रहा है। कांग्रेस की ओर से विधानसभा-3 के लिए टिकट की रेस में 3 नाम फिलहाल नजर आ रहे हैं, जहां इन 3 नामों के बीच ही टिकट की रेस दिखाई दे रही है।
श्राद्ध खत्म होते ही नवरात्रि में कांग्रेस पार्टी अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करने जा रही है, जहां कांग्रेस की पहली सूची में इंदौर की विधानसभा-3 से प्रत्याशी के नाम की घोषणा होने की संभावना भी जताई जा रही है।

इनके नाम सबसे आगे
इंदौर की विधानसभा-3 से कांग्रेस के दावेदारों पर एक नजर डाले तो इसमें सबसे पहला नाम युवा कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष दीपक जोशी पिंटू का नजर आ रहा है। दीपक जोशी पिंटू युवा होने के चलते टिकट की रेस में सबसे आगे दिखाई दे रहे हैं, तो वहीं विधानसभा-3 से पूर्व विधायक अश्विन जोशी का नाम भी टिकट की रेस में शामिल है। वहीं टिकट की रेस में शामिल एक नाम सियासत में जमकर सुर्खियां बटोर रहा है, जो अरविंद बागड़ी का है, अरविंद बागड़ी कुछ वक्त के लिए कांग्रेस के शहर अध्यक्ष भी नियुक्त किए जा चुके हैं, लेकिन बाद में संगठन ने बागड़ी की नियुक्ति पर रोक लगा दी थी। इधर, अब बागड़ी का नाम भी विधानसभा-3 से दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है।
कुछ ऐसी है कांग्रेस की तैयारी
सियासत के गढ़ इंदौर में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार नजर आ रही है, जहां कांग्रेस की ओर से लगातार अलग-अलग अभियानों को चलाया जा रहा है, तो वहीं बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की बैठक ली जा रही है। वहीं अब कांग्रेस जल्द ही अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करेगी, इसके बाद कांग्रेस एक्टिव मोड में नजर आएगी। इधर, जिन नेताओं को कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की संभावना है। वह अपने-अपने क्षेत्र में एक्टिव हो चुके हैं, जहां वे लगातार कार्यकर्ताओं की बैठके ले रहे हैं।
ये भी पढ़े- 'मैं चुनाव लड़ने से डरता नहीं हूं...', आखिर क्यों कैलाश विजयवर्गीय ने कही ये बात, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications