Indore की इस विधानसभा से BJP कर रही बड़ी जीत की तैयारी, लक्ष्य रखा 'अबकी बार सवा लाख पार'
MP Assembly Election 2023 को लेकर हलचल तेज है, जहां सियासत का गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर की विधानसभा-2 से BJP प्रत्याशी रमेश मेंदोला लगातार जनसंपर्क में जुटे हुए नजर आ रहे हैं। इंदौर की विधानसभा-2 वही विधानसभा है, जहां से BJP सबसे बड़ी जीत हासिल करती है, तो वहीं अबकी बार भी इस विधानसभा से बड़ी जीत का लक्ष्य संगठन ने रखा है।
इंदौर की विधानसभा-2 से BJP अबकी बार सवा लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज करने की तरफ देख रही है। यही कारण है कि, यहां के BJP प्रत्याशी रमेश मेंदोला लगातार जनता के बीच पहुंच रहे हैं, और जनता का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी इस विधानसभा से BJP प्रत्याशी रमेश मेंदोला ने रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की है।

अबकी बार कुछ ऐसी है तैयारी
इंदौर की विधानसभा-2 हर बार जीत का नया रिकॉर्ड कायम करती है, जहां साल 2018 के विधानसभा चुनाव में BJP प्रत्याशी रमेश मेंदोला को लगभग 71 हजार वोटों से जीत हासिल हुई थी, तो वहीं साल 2013 के विधानसभा चुनाव में जीत का अंतर 91 हजार वोटों का रहा था। वहीं अबकी बार भी इस विधानसभा से BJP कार्यकर्ताओं ने जीत का बड़ा रिकॉर्ड कायम करने की तैयारी की है, जहां अबकी बार कार्यकर्ताओं की ओर से जीत का लक्ष्य डेढ़ लाख वोटो का रखा गया है। बहरहाल, अब देखना होगा कि इंदौर की विधानसभा-2 से साल 2023 के विधानसभा चुनाव में BJP को कितने वोटों से जीत हासिल होती है।
BJP की सबसे मजबूत सीट
इंदौर की विधानसभा-2 में BJP और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होता है, इस विधानसभा को BJP की सबसे सुरक्षित और मजबूत सीट माना जाता है। यह विधानसभा जिले के साथ-साथ मालवा अंचल की प्रमुख विधानसभाओं में से एक है। इस विधानसभा पर जीतने वाले दल का वर्चस्व आसपास की विधानसभाओं पर भी दिखाई देता है। यही कारण है कि, यहां आमजन से जुड़े मुद्दे चुनाव में चर्चा का विषय बने रहते हैं। वहीं अबकी बार भी इस विधानसभा को जीतने के लिए BJP ने बड़ा टारगेट सेट किया है, जहां इस विधानसभा को संगठन लगभग सवा लाख मतों से जीतना चाहती है।
ये भी पढ़े- MP Election के बीच महंगाई का तड़का, प्याज की बढ़ती कीमत पर कब लगेगा ब्रेक, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications