Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP Assembly Election 2023 की तैयारी, BJP प्रदेश अध्यक्ष VD Sharma ने बताया जीत का खास प्लान

मिशन 2023 की तैयारी में जुटे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा निमाड़ अंचल के दौरे पर आए थे, जहां से वे सियासत के गढ़ इंदौर आए।

indore

Recommended Video

    इंदौर: मन की बात के 100 एपिसोड पूरे,मल्टीप्लेक्स में हुआ प्रसारण

    मिशन 2023 को लेकर अब बीजेपी तैयार नजर आ रही है, जहं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की ओर से लगातार प्रदेश के अलग-अलग जिलों के दौरे किए जा रहे हैं। वहीं हाल ही में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा निमाड़ अंचल के दौरे पर आए थे, जहां से वे सियासत के गढ़ इंदौर आए। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए मिशन 2023 को लेकर बीजेपी की जीत का खास प्लान साझा किया, तो वहीं दिग्विजय सिंह और कमलनाथ समेत पूरे कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा है।

    बूथ विस्तारक अभियान चलाया जाएगा

    प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर आए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक मालिनी गौड़ समेत तमाम नेताओं ने स्वागत किया। वहीं इसके बाद वीडी शर्मा ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, साथ ही उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए तमाम सवालों के जवाब दिए, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मिशन 2023 को लेकर बीजेपी की तैयारियों पर बात रखते हुए कहा कि, 4 से लेकर 14 तारीख तक हमारा अभियान चलेगा। इसी के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ समेत पूरे कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा है।

    51 प्रतिशत वोट की तैयारी

    भारतीय जनता पार्टी अपने संगठन तंत्र की मजबूती के आधार पर, क्योंकि यह भाजपा की मूल ताकत है। मध्य प्रदेश के अंदर हमारे कार्यकर्ताओं ने जो अथक प्रयास किया है, मेहनत की है, इस संगठन तंत्र को प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाकर, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के द्वारा जो गरीब कल्याण की योजना जो हमारी ताकत है, जो आम गरीब का जीवन बदलने का एक अभियान के तौर पर आज जो भारतीय जनता पार्टी ने किया है, विकास और भारतीय जनता पार्टी यह दोनों तो पर्याय हैं ही, अभी 4 तारीख से लेकर 14 तारीख तक हम बूथ विजय का प्लान पूरे मध्यप्रदेश में प्रत्येक बूथ पर अपने झंडे को लेकर की 51 प्रतिशत वोट प्रतिशत कैसे आएगा, उसकी तैयारी करेगा।

    दीपक जोशी को लेकर कही ये बात

    बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, दीपक जोशी एक वरिष्ठ परिवार के सदस्य हैं। कैलाश जोशी जी ने भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश को खड़ा किया है। मैं उदाहरण देता हूं उनका, वह हमारे लिए एक आइडियल हैं। दीपक जोशी कैबिनेट मंत्री रहे, हर जिम्मेदारी पर रहे, इसलिए कभी-कभी छोटी मोटी बातें हो जाती हैं। हम लोग मनुष्य हैं, कोई हंड्रेड परसेंट एक्यूरेट नहीं होता। दीपक जोशी हमारे परिवार के अभिन्न अंग है, एक अच्छे हमारे नेता हैं, इसलिए मुझे लगता है कि, ऐसी कोई बात नहीं होगी। छोटी छोटी बातें चलती रहती हैं। दीपक जोशी और भारतीय जनता पार्टी तो मिलजुल कर के कभी ऐसी बातें उनके मन में नहीं आई होंगी, आई भी होंगी तो हमारा संवाद है, हमारी कोई पद्धति है, उसमें हम इसे समाहित करते हैं।

    ये भी पढ़े- Indore में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत, कई घायल

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+