MP Assembly Election 2023 से पहले BJP का विशेष जनसंपर्क अभियान, 9 साल की उपलब्धियों पर होगी बात
सियासत के गढ़ इंदौर में BJP के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने विशेष जनसंपर्क अभियान को लेकर प्रेस वार्ता को संबोधित किया.

BJP के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने विशेष जनसंपर्क अभियान को लेकर प्रेस वार्ता को संबोधित किया, साथ ही उन्होंने नए भारत के 9 साल का एंथम सॉन्ग के साथ ही वेबसाइट www.9yearsofseva.bjp.org और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्थन देने के लिए नंबर 9090902024 लॉन्च किया। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा की, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूरे हुए है, यह 9 वर्ष भारत के नवनिर्माण के, भारत के गरीब कल्याण के 9 वर्ष है, आज पूरी दुनिया कह रही है कि बीसवीं सदी भारत देश की सदी है साथ ही बताया कि बीते 9 सालों में भारत ने पॉलिसी पैरालिसिस से डिवाइसिव पॉलिसी तक की यात्रा की है।
भ्रष्टाचार मुक्त भारत की कल्पना को साकार किया
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा की, आज हम इस बात को लेकर गौरान्वित होते हैं कि स्वामी विवेकानंद कहते थे आने वाली सदी भारत देश की सदी होगी। आज विश्व के ताकतवर देश कहते हैं कि, मोदी जी इस द बॉस ऑफ द वर्ल्ड। 2014 के पहले कांग्रेस के प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी ने कहा था कि देश के विकास के लिए जब 1रुपए भेजें जाते है तो 85 पैसे भ्रष्टाचार और मात्र 15 पैसे ही विकास के लिए पहुंच पाते हैं। प्रधानमंत्री जी के द्वारा भ्रष्टाचार मुक्त भारत की कल्पना कर इसे साकार करने का काम भी किया गया है।
51 महारैलियों का आयोजन
आगामी 30 मई से 30 जून तक चलने वाले विशेष जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ करते हुए बताया कि, अभियान में देश भर में 51 महारैलियों का आयोजन किया जाएगा। 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा डिजिटल रैली के माध्यम से देश के 10 लाख बूथों पर कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों से सीधा संपर्क किया जाएगा। आज मध्यप्रदेश देश के सभी प्रदेशों में डिजिटली नंबर वन बनकर उभरा है, प्रदेश में डिजिटली 38 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता संवाद करेंगे। 30 दिनों तक चलने वाले इस विशेष जनसंपर्क अभियान में 500 से अधिक सभाएं और 600 से अधिक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी इसके अलावा लोकसभा एवं विधानसभा में विशिष्ट लोगों से संपर्क किया जाएगा।
9 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर संपर्क किया
उन्होंने बताया की, 20 जून से 30 जून तक पूरे प्रदेश की बीजेपी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क करेंगे। साथ ही योजनाओं के पेम्पलेट भी बाटेंगे। साथ ही मध्य प्रदेश के 65 हजार बूथों पर जाकर कार्यकर्ताओं को डिजिटल और फिजिकल एक्टिव करने का काम भी करेंगे। अभियान में लाडली बहना योजना के अंतर्गत लाडली बहनों को स्वीकृति पत्र मिलेंगे एवं आगामी 10 जून को 1 लाख 20 हजार बहनों के खातों में राशि डाली जाएगी। इन सभी कार्यक्रमों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के 286 बड़े नेता प्रत्येक लोकसभा में संवाद करेंगे इसको लेकर मध्यप्रदेश में आठ क्लस्टरों का निर्माण किया गया है। जिसमे 16 नेता भाग लेंगे। 21 जून को योग दिवस का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी स्थानों पर कार्यक्रम किया जायेगा एवं 9 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर संपर्क किया जाएगा।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023 के लिए BJP महिला मोर्चा तैयार, लाड़ली बहनाओं की समस्या का होगा समाधान












Click it and Unblock the Notifications