MP Assembly Election 2023 के लिए BJP महिला मोर्चा तैयार, लाड़ली बहनाओं की समस्या का होगा समाधान

इंदौर स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा प्रेसवार्ता की गई, जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अंजू माखीजा ने लाड़ली बहना योजना के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद एवं आभार व्यक

indore

Recommended Video

      CM शिवराज ने मंच से दिए दिशा निर्देश, कोई हाथ ठेला जब्त नहीं होगा

      इंदौर के जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा प्रेसवार्ता की गई। जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अंजू माखीजा ने लाड़ली बहना योजना के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। साथ ही बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने बेटियों के लिए जन्म से वृद्धावस्था तक की योजनाएं बनाई है। इसी के अंतर्गत महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई है। साथ ही बताया कि इंदौर में लाडली बहना योजना के अंतर्गत जिन बहनों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है, उनके खातों में 10 जून से 1000 रूपए प्रति माह डाले जाएंगे।

      कुछ ऐसा रहेगा कार्यक्रम

      इस योजना को लेकर महिला मोर्चा की कार्यकर्ता शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर महिलाओं से मिलेगी एवं समस्याओं का समाधान भी करेगी। एवं महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत सभी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा एवं प्रबुद्ध महिलाओं का सम्मेलन कर सम्मान भी किया जाएगा। लाडली बहना योजना को लेकर मध्यप्रदेश सरकार ने एक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। जिस पर प्रदेश की महिलाऐं योजना के अंतर्गत किसी भी प्रकार समस्या एवं जानकारी को लेकर चर्चा कर सकेगी। जिससे उनकी समस्या का समाधान हो सकेगा। हेल्पलाइन नंबर - 07552700800 है।

      BJP चलाएगी विशेष जनसंपर्क अभियान

      मिशन 2023 के लिए बीजेपी तैयार नजर आ रही है, जहां संगठन की ओर से अलग-अलग तरह के अभियान भी चलाए जा रहे हैं। वहीं सियासत के गढ़ इंदौर में आगामी दिनों में चलने वाले जनसंपर्क अभियान को लेकर BJP तैयार नजर आ रही है। बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने प्रेस वार्ता लेकर बताया था कि, यह हम सबके लिये हर्ष का विषय है कि 30 मई 2023 को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा सरकार अपने 9 वर्ष पूर्ण कर रही है। इस अवसर पर 30 मई से 30 जून 2023 तक भाजपा संगठन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम सभी जिला, मंडल, शक्ति केन्द्र एवं बूथ पर आयोजित किए जाऐंगे तथा विशेष जनसंपर्क अभियान लोकसभा क्षेत्रों में चलाया जाएगा।

      ये भी पढ़े- CM Shivraj का Rahul Gandhi को जवाब- मन बहलाने को बाबा ख्याल अच्छा है, BJP जीतेगी 200 से ज्यादा सीट

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+