MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं सरदारपुर विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज हो चली है। इस बीच आदिवासी बाहुल्य सरदारपुर विधानसभा में भी चुनावी हलचल देखने मिल रही है। वर्तमान में इस विधानसभा से कांग्रेस के प्रताप ग्रेवाल विधायक हैं।

धार जिले की सरदारपुर विधानसभा आदिवासी और किसान बाहुल्य विधानसभा मानी जाती है। यही कारण है कि, सरदारपुर विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। सरदारपुर विधानसभा निमाड़ अंचल की बेहद चर्चित विधानसभाओं में एक है।

Indore

साल 2018 में थे ऐसे चुनाव परिणाम

साल 2018 के विधानसभा चुनाव में सरदारपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के संजय बघेल और कांग्रेस के प्रताप ग्रेवाल के बीच मुकाबला था, जहां ग्रेवाल ने इस सीट पर जीत दर्ज की, उन्‍हें 96,419 वोट मिले थे। साल 2013 की बात करें तो इस चुनाव में कांग्रेस के प्रताप ग्रेवाल का मुकाबला बीजेपी के वेलसिंह भूरिया से था। बीजेपी ने 2008 चुनाव में यह सीट सिर्फ 529 वोटों से जीती थी। सरदारपुर विधानसभा प्रमुख तौर पर आदिवासी और किसान बाहुल्य विधानसभा मानी जाती है। सरदारपुर विधानसभा निमाड़ अंचल की उन प्रमुख विधानसभाओं में से एक है, जिन पर विधानसभा चुनाव में कांटे की टक्कर देखने मिलती है.

कुछ ऐसा है सरदारपुर का चुनावी गणित

आदिवासी बाहुल्य सरदारपुर विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला माना जाता है, जहां बीजेपी और कांग्रेस के साथ जयस भी चुनावी मैदान में नजर आ सकती है। सरदारपुर विधानसभा धार जिले के साथ-साथ निमाड़ अंचल की प्रमुख विधानसभाओं में से एक है। इस विधानसभा पर जीतने वाले दल का वर्चस्व आसपास की विधानसभाओं पर भी दिखाई देता है। सरदारपुर विधानसभा प्रमुख तौर पर आदिवासी और किसान बाहुल्य विधानसभा मानी जाती है। यही कारण है कि, यहां किसानों से जुड़े मुद्दे और आदिवासियों से जुड़े मुद्दे चुनाव में चर्चा का विषय बने रहते हैं।

ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं मनावर विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+