MP News: आचार संहिता में हूटर बजाकर रसूख दिखाना भारी पड़ा, RTO ने लगाया तगड़ा जुर्माना

MP Assembly Election 2023 को लेकर प्रदेशभर में आचार संहिता लग चुकी है। वहीं आचार संहिता लगने के बाद अब पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। खंडवा में RTO की ओर से हूटर का अवैधानिक उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

RTO की ओर से की गई कार्रवाई के दौरान हूटर लगाकर घूमने वाले अपना अपना रसूख जमाते रहे, लेकिन अधिकारियों ने एक नहीं सुनी, और कार्रवाई करते हुए हूटर निकलवा दिए। अधिकारियों ने बताया की, आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Khandwa

परिवहन विभाग की चालानी कार्रवाई

विधानसभा निर्वाचन 2023 को ध्यान में रखते हुए शनिवार को खण्डवा-हरसूद-हरदा मार्ग पर सभी प्रकार की वाहनों की चेंकिग की गई। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जगदीश बिल्लौरे ने बताया कि, अनाधिकृत रूप से हूटर या सायरन, बैनर, बिना परमिट व अवैध संचालित वाहनों की चेंकिग की कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि, चेंकिग के दौरान 10 वाहनों से 11 हजार रूपये की चालानी कार्रवाई की गई। कुलमिलाकर, देखा जाए तो आचार संहिता लगने के बाद अब पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। खंडवा में RTO की ओर से हूटर का अवैधानिक उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया गया। अधिकारियों की माने तो आने वाले दिनों में भी इसी तरह की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा.

शस्त्र जमा कराने के आदेश

इंदौर जिले में विधानसभा निर्वाचन निर्विघ्न, शांतिपूर्ण तथा व्यवस्थित रूप से संपन्न करने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी द्वारा लाइसेंसधारियों के शस्त्र जमा कराए जाने के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जिले में शस्त्र जमा किए जाने से छूट प्राप्त व्यक्तियों को छोड़कर शेष सभी लाइसेंसधारियों को 18 अक्टूबर तक अपने शस्त्र जमा करना अनिवार्य होगा। शत प्रतिशत लायसेंसी शस्त्रों को दिनांक 18 अक्टूबर 2023 तक जमा कराया जाना होगा।

ये भी पढ़े- Indore मनाएगा वोटिंग का त्यौहार, गरबा पांडालों और कथाओं में देंगे जागरूकता संदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+