Indore news: कांग्रेस प्रत्याशी का अलग अंदाज, ट्रैक्टर पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंची रीना बौरासी

MP Assembly Election 2023 की हलचल के बीच प्रत्याशियों के नामांकन फॉर्म दाखिल करने का सिलसिला रफ्तार पकड़ रहा है, जहां प्रत्याशी अब अलग-अलग तरीकों से नामांकन फॉर्म दाखिल करने पहुंचे रहे हैं, सांवेर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रीना बौरासी सेतिया ने भी अपना नामांकन फॉर्म दाखिल किया।

नामांकन रैली में रीना बोरासी सेतिया का अलग अंदाज देखने मिला, वे ट्रैक्टर पर सवार होकर नामांकन फॉर्म दाखिल करने पहुंची थी। इस दौरान रैली में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रीना के साथ नजर आ रहे थे।

Indore

नामांकन रैली में चलाया ट्रैक्टर

सांवेर विधानसभा से कांग्रेस ने रीना बौरासी सेतिया को अपना प्रत्याशी बनाया है, जहां रीना ट्रैक्टर पर सवार होकर नामांकन फॉर्म दाखिल करने पहुंची थी। इस दौरान रीना के साथ उनके पति परिवारजन के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नजर आ रहे थे। रीना बौरासी सेतिया ने तहसील कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। मीडिया से बातचीत करते हुए सांवेर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रीना बौरासी सेतिया ने ऐतिहासिक मतों से जीत का दावा ठोंका है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो एमपी में विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच प्रत्याशियों के नामांकन फॉर्म दाखिल करने का सिलसिला रफ्तार पकड़ रहा है, जहां प्रत्याशी अब अलग-अलग तरीकों से नामांकन फॉर्म दाखिल करने पहुंचे रहे हैं।

सांवेर का सियासी समीकरण

सांवेर विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है, जहां बीजेपी और कांग्रेस के साथ निर्दलीय भी चुनावी मैदान में नजर आ सकते हैं। सांवेर विधानसभा जिले के साथ-साथ मालवा अंचल की प्रमुख विधानसभाओं में से एक है। इस विधानसभा पर जीतने वाले दल का वर्चस्व आसपास की विधानसभाओं पर भी दिखाई देता है। सांवेर विधानसभा प्रमुख तौर पर किसान बाहुल्य विधानसभा मानी जाती है। यही कारण है कि, यहां किसानों से जुड़े मुद्दे चुनाव में चर्चा का विषय बने रहते हैं।

ये भी पढ़े- MP Assembly Election: बड़नगर विधानसभा में निर्दलीय प्रत्याशी ने दिखाया दम, सोलंकी के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+