MP Assembly Election: बड़नगर विधानसभा में निर्दलीय प्रत्याशी ने दिखाया दम, सोलंकी के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब
(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)
MP Assembly Election 2023 की हलचल के बीच उज्जैन जिले के बड़नगर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सोलंकी ने हजारों की संख्या में समर्थकों के साथ रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासियों के साथ ही आमजन मौजूद रहे थे।
बड़नगर में सुबह से ही नामांकन को लेकर उत्साह देखने मिल रहा था, जहां राजेंद्र सिंह सोलंकी के साथ बड़ी संख्या में समर्थक एकत्रित हुए। नामांकन रैली निकाली गई है, जहां नामांकन रैली बड़नगर के अलग-अलग मार्गों से होती हुई कार्यालय पहुंची, जहां राजेंद्र सोलंकी ने परिवारजन और समर्थकों के साथ अपना नामांकन दर्ज किया।

रैली निकालकर शक्ति दिखाई
कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के रूप में बड़नगर से पहले राजेंद्र सिंह सोलंकी को प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन बड़नगर के विधायक मुरली मोरवाल ने अपने समर्थकों के साथ भोपाल में कमलनाथ के बंगले के बाहर पहुंच कर विरोध स्वरूप धरना-प्रदर्शन किया था। इसके बाद कांग्रेस ने बडनगर का टिकट बदलकर मुरली मोरवाल को अपना प्रत्याशी बना दिया, जिससे सोलंकी समर्थक में काफी नाराजगी देखी गई, जिसके चलते बड़नगर में कांग्रेस का पुतला भी जलाया गया, और विरोध स्वरूप कांग्रेस को लेकर नारे भी लगाए गए, तब समर्थकों की मौजूदगी में राजेंद्र सिंह सोलंकी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बनाया.
इन मुद्दों और लड़ेंगे चुनाव
राजपूत समाज, करणी सेना और हजारों समर्थकों के साथ सोलंकी ने शक्ति प्रदर्शन किया, जिसमें लगभग 8 से 10 हजार की तादात में समर्थक रैली के रूप में निकले और अपना नामांकन भरा। खास बात यह रही की, रैली का कांग्रेस और भाजपा के लोगों ने भी किया स्वागत। राजेंद्र सिंह सोलंकी ने मीडिया से चर्चा में बताया कि, मेरा टिकट कांग्रेस ने क्यों काटा इसका मुझे भी कुछ पता नहीं, जबकि मेरा कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। सर्वे में भी मेरा नाम तय हुआ था, लेकिन पार्टी ने ऐसा क्यों किया मुझे भी इसकी जानकारी नहीं। चुनाव लड़ने के मुद्दों पर उन्होंने कहा कि, बड़नगर में सिंचाई, बिजली, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ा जाएगा, और उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election: कांग्रेस में नहीं थम रहा विरोध, बड़नगर में अब मोरवाल खुश तो सोलंकी हुए नाराज












Click it and Unblock the Notifications