MP Exit Poll पर कमलनाथ ने साधा निशाना, कार्यकर्ताओं से बोले- समस्या आए तो मुझे फोन लगाएं
MP Assembly Election 2023 को लेकर मतदान संपन्न हो चुका है, जहां अब मतगणना की तैयारी की जा रही है। इस बीच एग्जिट पोल आने का सिलसिला जारी है, जहां अलग-अलग एग्जिट पोल में अलग-अलग अनुमान लगाया जा रहे हैं। वहीं कुछ एग्जिट पोल में BJP को आगे बताया जा रहा है, जिसके चलते अब कांग्रेस ने इस पर निशाना साधा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने वीडियो जारी करते हुए उन सर्वे एजेंसी और न्यूज़ चैनल पर निशाना साधा है, जिन्होंने अपने एग्जिट पोल में BJP को आगे बताया है। इसके साथ कमलनाथ ने सभी कार्यकर्ताओं को बेहद खास संदेश देते हुए मध्य प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस सरकार बनने का दावा ठोका है।

कमलनाथ ने कही ये बात
कमलनाथ ने वीडियो जारी करते हुए कहा की, कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से मैदान में आ जाएं। भाजपा चुनाव हार चुकी है। कुछ एग्जिट पोल जानबूझकर इसलिए बनाए गए हैं कि कांग्रेस कार्यकर्ता निराश हों और झूठा माहौल दिखाकर अधिकारियों पर दबाव बनाया जाए। यह षड्यंत्र कामयाब होने वाला नहीं है। कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, मोर्चा संगठनों के प्रमुख और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी अपने-अपने काम में जुट जाएं और निष्पक्ष मतगणना कराएं। हम सब जीत के लिए तैयार हैं। हम सब एकजुट हैं। आप को कोई भी समस्या लगती है तो आप सीधे मुझसे बात करें। 3 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी की सरकार बन रही है।
नतीजों का है इंतजार
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने के बाद अब नतीजों का बेसब्री से इंतजार है। 3 दिसंबर को परिणाम आएगा लेकिन इससे पहले कयासों और अटकलों का दौर जारी है। फलोदी सट्टा बाजार से आ रही खबरें कभी कांग्रेस तो कभी बीजेपी नेताओं की धड़कनें बढ़ा देती है। मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को एक चरण में वोटिंग हो चुकी है। मतगणना 3 दिसंबर को होना है। दोनों प्रमुख राजनीतिक दल, कांग्रेस और भाजपा अपनी जीत के न केवल दावे कर रही हैं। बल्कि उन्हें भरोसा है कि जनता उनका साथ देगी।
ये भी पढ़े- MP Election: सीटों का गणित फंसते ही प्लान 'B' का होगा इस्तेमाल, अमित शाह और दिग्विजय सिंह हैं तैयार
-
MP News: सागर में दिल दहला देने वाली घटना, मां ने 4 बेटियों को कुएं में फेंका, फिर खुद फांसी लगाई -
MP News: भोपाल में LPG संकट से होटल-रेस्टोरेंट परेशान, कई जगह इंडक्शन पर बन रहा खाना -
LPG Gas Booking: भारत में ईरान-अमेरिका जंग का असर, भोपाल में LPG सिलेंडर के लिए लगी लंबी लाइनें -
MP News: दतिया में संकल्प यात्रा पर बवाल, दामोदर यादव मंडल गिरफ्तार, पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस छोड़ी -
मध्य प्रदेश मंत्रालय में कर्मचारियों का बड़ा आंदोलन तय, 19 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को चेतावनी -
MP News: मध्य प्रदेश में जल्द आएगी ट्रांसफर लिस्ट, कई जिलों के कलेक्टरों को मंत्रालय बुलाने की तैयारी -
MP News: भोपाल के 6 अस्पतालों पर बंद होने का खतरा, लाइसेंस रिन्यू नहीं कराया तो 1 अप्रैल से लग सकता है ताला -
LPG ग्राहकों के लिए अलर्ट! तुरंत कराएं e-KYC, नहीं तो कट जाएगा गैस कनेक्शन, जानें स्टेप बॉय स्टेप प्रॉसेस -
वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रेन से घर पहुंचा भारतीय क्रिकेटर, टिकट चेक में लगभग पकड़ा गया, बीवी ने झूठ बोल बचाया -
Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया? -
Balen Shah Caste: पिता मधेशी और मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह, इंटरनेट पर क्यों हो रहा विवाद? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा












Click it and Unblock the Notifications