MP Election: जन सभा के बाद रोड शो कर इंदौर में दम दिखाएंगी प्रियंका गांधी, कुछ ऐसा है कार्यक्रम

MP Assembly Election 2023 अब नजदीक हैं, जहां आगामी 17 नवंबर को प्रदेश भर में मतदान किया जाएगा। वहीं इससे पहले चुनाव प्रचार अभियान में कांग्रेस ने अपना पूरा दम लगा दिया है, जहां हाल ही में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इंदौर दौरे पर आई थी, यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया था।

वहीं अब प्रियंका गांधी 8 नवंबर को इंदौर में ही आयोजित होने वाले रोड शो का हिस्सा बनेगी। जहां पर अलग-अलग विधानसभा पर प्रत्याशियों के लिए प्रचार प्रचार करती नजर आएंगी। प्रियंका गांधी के रोड शो को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

Indore

कुछ ऐसा है कार्यक्रम

8 नवंबर को इंदौर दौरे पर आने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी विधानसभा एक में आयोजित होने वाले रोड शो का हिस्सा बनेंगी। यहां वह कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला के समर्थन में लोगों से वोट करने की अपील करेंगी। इससे पहले प्रियंका गांधी सांवेर और विधानसभा-5 में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा और रोड शो कर चुकी हैं। कुलमिलाकर, देखा जाए तो चुनाव प्रचार अभियान में कांग्रेस ने अपना पूरा दम लगा दिया है, जहां हाल ही में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इंदौर दौरे पर आई थी, यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया था।

जनसभा में दिखाया था दम

विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के मिशन एमपी पर आने का सिलसिला जारी है, जहां सियासत के गढ़ इंदौर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की एंट्री हुई। यहां उन्होंने विधानसभा 5 में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने अलग-अलग मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।कुक्षी से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इंदौर आईं, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी के साथ मंच पर विधानसभा 5 से कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल समेत तमान नेता नजर आ रहे थे। शहर के रोबोट चौराहे पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।

ये भी पढ़े- MP Election: चुनावी सभा में कांग्रेस नेता ने प्रियंका गांधी को भेंट किया खाली गुलदस्ता, मिला ऐसा रिएक्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+