MP Assembly Election 2023 की तैयारी, EVM मशीनों के मॉक पोल का काम संपन्न
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है, जहां भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशनुसार और जिला निर्वाचन अधिकारी शिवराज सिंह वर्मा के मार्गदर्शन में रविवार को राजनीतिक दलों की उपस्थिति में ईवीएम मशीनों का मॉकपोल किया गया।
ईवीएम मशीनों के सहायक नोडल अधिकारी उज्जैनकर ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोग के निर्देशानुसार 5 प्रतिशत मशीनों का मॉकपोल किया गया। कुल 1910 सीयू के 5 प्रतिशत में राउंड फिगर में 100 सेट पर मॉकपोल किया गया। इसमें 20 सेट पर 1200, 40 सेट पर 1 हजार और 40 सेट पर 500 मॉकपोल किया गया। इस दौरान नोडल अधिकारी अनिल बागोले, इलेक्शन सुपवायजर जेएल भालसे, कांग्रेस पार्टी के दिनेश पटेल, जितेंद्र भावसार, राजेश मंडलोई और कादर बैग मिर्जा मौजूद रहे।

सीधी में चुनाव की तैयारी
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साकेत मालवीय के मार्गदर्शन में 20 जून से 2 जुलाई तक EVM तथा VVPAT मशीन की FLC का कार्य मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। FLC के उपरांत मशीनों को स्ट्रांग रूम में लॉक कर दिया गया। इस दौरान सभी पार्टियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे, जहां प्रतिनिधियों के समक्ष ही पूरा कार्यक्रम संपन्न हुआ। बता दे मध्यप्रदेश में साल के आखिर में विधानसभा के चुनाव होने हैं जिसे लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है।
विधानसभा चुनाव की तैयारी
मध्यप्रदेश में इन दिनों विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो चुकी है, जहां अलग-अलग जिलों में ईवीएम मशीन का मॉक पोल किया जा रहा है। साथ ही विधानसभा चुनाव को लेकर खास प्लान भी तैयार किया जा रहा है। रविवार को भी प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पुल का आयोजन किया गया जहां तैयारियों को देखा गया, और समझा गया। इस दौरान सभी पार्टियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे, जहां पार्टी प्रतिनिधियों के समक्ष ही ईवीएम मशीन का मॉक पोल किया गया।
ये भी पढ़े- Indore news: BJP कार्यालय पर तैयार हुआ जीत का खास प्लान, कांग्रेस मुक्त बूथ बनाने का संकल्प












Click it and Unblock the Notifications