MP ने कांग्रेस राज में बीमारू राज्य वाली यातनाएं देखी...उद्योगपतियों से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का संवाद

MP Assembly Election 2023 की हलचल के बीच सियासत के गढ़ इंदौर में एक दिवसीय प्रवास पर आए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल असोसिएशन ऑफ इंडस्ट्री के सम्मान समारोह में सम्मिलि हुए।

इस अवसर पर गोवा के मंत्री राणे, सांसद शंकरजी लालवानी, बाबूसिंह रघुवंशी, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, प्रवक्ता गोविंद मालू, एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश मेहता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल अल्प प्रवास पर इंदौर आए हुए थे, जहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है.

Indore

गोयल ने कही ये बात

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि, 10 साल में प्रदेश का आर्थिक विकास तेजी से हुआ है। टॉप- 5 में है। अगले 10 साल में टॉप-3 होंगे। इकोनॉमि 300 लाख करोड़ से बढ़ाकर 3000 लाख करोड़ करना है। पीयूष गोयल ने आगे कहा कि,1980 में पहली बार इंदौर आया था। उसके बाद कई बार आया। बीमारू राज्य वाली यातनाएं भी देखी। जनभागीदारी से जिस गति के साथ इंदौर का ट्रांसफार्म हुआ है, उसका अध्ययन होना चाहिए।

इंदौर से सीखें दूसरे शहर

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा की, देश के दूसरे शहर भी इंदौर से सीखें कि, कैसे जन सहभागिता और समग्र प्रयासों से किसी शहर को न सिर्फ सफाई में नंबर-1 बना सकते हैं। बल्कि स्मार्ट सिटी बना सकते हैं। वॉटर प्लस में नंबर-1 बना सकते हैं। अध्ययन से इंदौर का मान बढ़ेगा। सराफा चौपाटी तो पहले देख ली थी, आज तो जगह-जगह ज्वैलरी शोरूम देखकर दंग रह गया। पर केपिटा इनकम में इंदौर दूसरे कई शहरों से आगे है। इंदौर का आर्थिक विकास नहीं ह़ुआ। बल्कि विरासत व संस्कारों को भी सहेजे रखा है। माहौल शांतिपूर्ण है। राजनीतिक स्थिरता है, जो निवेश को खींचती है। मेरी प्रभु राम से प्रार्थना है इंदौर का विकास ऐसे ही होता रहे।

ये भी पढ़े- BJP जो बोलती है, वो करके दिखाती है...मंत्री तुलसी सिलावट ने दिया कामकाज का हिसाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+