BJP जो बोलती है, वो करके दिखाती है...मंत्री तुलसी सिलावट ने दिया कामकाज का हिसाब
इंदौर में मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने अभय प्रशाल स्थित संभागीय मीडिया सेंटर पर प्रेस वार्ता को संबोधित किया। सिलावट ने कहा कि, कमजोर वर्ग को रोजगार प्रदान करने हेतु संत रविदास स्वरोजगार योजना प्रारंभ की गई साथ ही डॉ भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना और मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति विशेष परियोजना वित्त पोषण योजना को भी प्रारंभ किया गया।
सिलावट ने कहा कि, जो भारतीय जनता पार्टी बोलती है। वह करती है। डॉ. भीमराव अंबेडकर ने हमें विश्व का सबसे सशक्त संविधान दिया है। भारतीय जनता पार्टी है, जो उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का प्रयास कर रही है, और देश को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है, और दूसरी कांग्रेस है, जो उनके नाम पर सिर्फ हुए वोट लेने का काम करती है। लोकसभा में उनको जाने से रोकने का कार्य कांग्रेस ने किया था।

सिलावट ने कही ये बात
मंत्री तुलसी सिलावट ने आगे कहा कि, माननीय प्रधानमंत्री श्री मोदी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार दलित, पिछड़े आदिवासी को साथ लेकर चलने का कार्य करती है। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली का विकास एवं उन्नयन करने का काम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मोदी जी ने किया सागर में संत शिरोमणि रविदास जी का मंदिर 100 करोड़ की लागत से बनने जा रहा है, जिसका भूमि पूजन माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया है जल्द ही भव्य मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा।
कांग्रेस पर साधा निशाना
मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा की, भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार ने कमजोर वर्ग के कल्याण हेतु अनेको कार्य किए गए हैं, जैसे वर्ष 2003-4 में ज्ञानोदय विद्यालय में अनुसूचित जाति के 1680 विद्यार्थियों के अध्ययन की सुविधा थी, जो बढ़कर वर्तमान में 6400 हो गई है। वित्त विकास निगमन को पुनर्जीवित किया गया। अनुसूचित जाति वित्तीय विकास निगम के लिए पर्याप्त बजट प्रावधान किया गया, पिछड़ा वर्ग आरक्षण के साथ स्थानीय निकाय निर्वाचन करने में सरकार सफल रही, इसके साथ ही कमजोर वर्ग की शिक्षा के लिए अनुसूचित जाति/जनजाति के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति के लिए आयसीमा 6 लाख रुपए प्रति वर्ष से बढ़ाकर 8 लाख प्रति वर्ष की गई, अनुसूचित जाति के 23 लाख विद्यार्थी विभिन्न छात्रवृतियों के माध्यम से लाभान्वित हो रहे हैं 45 विद्यार्थियों को विदेश अध्ययन के लिए छात्रवृत्ति भी दी गई है।
ये भी पढ़े-












Click it and Unblock the Notifications