Indore news: BJP के प्रवासी विधायकों ने संभाला मैदान, विधानसभा 2 के कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश में विधायक प्रवास अभियान का शुभारंभ हो चुका है जिसको लेकर इंदौर के विधानसभा क्षेत्र 2 में गुजरात के लिंबायत विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीताबेन पाटिल अपने 7 दिनों के प्रवास पर पहुंची।

प्रवासी विधायक कार्यक्रम के तहत आज विधायक संगीताबेन पाटिल की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में विधायक रमेश मेंदोला, विधानसभा 2 के समन्वयक कमलेश शर्मा, निगम सभापति मुन्ना लाल यादव, एमआईसी सदस्य जीतू यादव, एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर, पूर्व एमआईसी सदस्य चंदू राव शिंदे, क्षेत्र 2 के सभी पार्षदगण, नगर मीडिया प्रभारी रितेश तिवारी, विधानसभा 2 के सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, विधानसभा पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

Indore

बैठक में बना जीत का खास प्लान

बैठक के दौरान प्रवासी विधायक संगीताबेन पाटिल ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं एवं जन हितैषी अभियानों को लेकर समीक्षा की। इस दौरान उन्होने मौजूद पदाधिकारियों से कहा की हमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर जाकर आम जनता को बताना होगा और उन्हे सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभ दिलाना होगा। उन्होंने कोर कमेटी के सदस्यों को पिछले दो चुनाव की तरह इस चुनाव में भी क्षेत्र में विजय का नया कीर्तिमान रचने की प्रेरणा देते हुए कहा कि हमें विधासभा 2 को रिकार्ड मतो से विजयश्री दिलाकर प्रदेश की नंबर वन विधानसभा बनाना है।

योजनाओं का मिल रहा लाभ

संगीताबेन ने बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों से कहा कि, हमें क्षेत्र में जाकर सर्वे करना चाहिए और जिन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में नहीं है उनका नाम भी जुड़वाना चाहिए, ताकी वों भी अपना मताधिकार कर एक आदर्श सरकार बनाने में अपना योगदान दे सके। विधायक रमेश मेंदोला ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा क्षेत्र में हुए जन विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि, विधानसभा क्षेत्र 2 विकास के मामले में शहर भर में अव्वल है। इस दौरान विधायक रमेश मेंदोला ने कहा कि, विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाई गई जनहितैषी योजनाओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन हुआ है, विधानसभा क्षेत्र में लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाडली बहना योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, समेत शासन की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ कई लोगों को मिल रहा है।

ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं पेटलावद विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+