MP Assembly Election 2023: मंत्री उषा ठाकुर ने दिग्विजय सिंह को दिया चैलेंज, बोली- महू से लड़ें चुनाव
इंदौर में बयानबाजी के साथ ही एक-दूसरे को चैलेंज देने का काम भी शुरू हो गया है, जहां कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ने राज्यसभा सांसद और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को चैलेंज देते हुए महू से चुनाव लड़ने का न्योता दिया है।

Recommended Video

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, और अब ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे चुनाव पास आता चला जा रहा है, वैसे-वैसे सियासत में बयानबाजी का दौर भी रफ्तार पकड़ रहा है, बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल के नेता एक-दूसरे पर बयानबाजी करते हुए निशाना साध रहे हैं। सियासत का गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर में बयानबाजी के साथ ही एक-दूसरे को चैलेंज देने का काम भी शुरू हो गया है, जहां महू से विधायक और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ने राज्यसभा सांसद और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को चैलेंज देते हुए महू से चुनाव लड़ने का न्योता दिया है।
मंत्री उषा ठाकुर ने कही यह बात
पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह इन दिनों मिशन मालवा पर है, जहां वे पार्टी की ओर से आदेश मिलने पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ने की बात कहते नजर आ रहे हैं। इस बीच मंत्री उषा ठाकुर का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि आइए मैं तो उनको आमंत्रित करती हूं कि आप महू से ही लड़ लीजिए, मेरा आमंत्रण उनको दीजिए कि, आप महू से लड़िए आइए। मैं नहीं भारतीय जनता पार्टी की सेवा, भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति, हमारी जनकल्याणकारी योजनाएं हम पूरी कांग्रेस को चुनौती देते हैं, आओ मैदान में हम तैयार खड़े हैं।
मिशन मालवा पर दिग्विजय सिंह
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यही कारण है की कांग्रेस किसी भी हाल में सरकार बनाने की लिए सांवेर सीट नहीं खोना चाहती है। इसी के मद्देनजर सांवेर में कांग्रेस की ओर से बड़ा आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह समेत तमाम दिग्गज नेता शामिल हुए। सांवेर में आयोजित हुई कांग्रेस मंडलम और सेक्टर प्रभारी की बैठक में दिग्विजय सिंह द्वारा कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया, जहां दिग्गी राजा ने नाराजगी भी जाहिर की है। एमपी में इन दिनों कांग्रेस मिशन 2023 की तैयारी में जुटी है, जहां पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह लगातार अलग-अलग क्षेत्रों के दौरे कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- MP Assembly Election 2023: मिशन मालवा पर दिग्विजय सिंह, सांवेर में कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र












Click it and Unblock the Notifications