MP Assembly Election 2023: मिशन मालवा पर दिग्विजय सिंह, सांवेर में कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

सांवेर में कांग्रेस की मंडलम और सेक्टर प्रभारी बैठक में दिग्विजय सिंह द्वारा कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया, जहां दिग्गी राजा ने नाराजगी भी जाहिर की है।

indore

Recommended Video

    कर्नाटक में बनेगी कांग्रेस सरकार, कमलनाथ का बड़ा बयान

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यही कारण है की कांग्रेस किसी भी हाल में सरकार बनाने की लिए सांवेर सीट नहीं खोना चाहती है। इसी के मद्देनजर सांवेर में कांग्रेस की ओर से बड़ा आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह समेत तमाम दिग्गज नेता शामिल हुए। सांवेर में आयोजित हुई कांग्रेस मंडलम और सेक्टर प्रभारी की बैठक में दिग्विजय सिंह द्वारा कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया, जहां दिग्गी राजा ने नाराजगी भी जाहिर की है। दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर चर्चा की और बताया की इस बार कांग्रेस को किसी भी हाल में सांवेर विधानसभा को जीतना है। इस दौरान बैठक में कांग्रेस संगठन प्रभारी महेंद्र जोशी, जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव, कांग्रेस नेत्री रीना बौरासी सेतिया, पार्षद सीमा सोलंकी मालवीय, कांग्रेस नेता विजय बंटी राठौर समेत तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    एक्टिव नजर आईं रीना बौरासी सेतिया

    पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह सांवेर दौरे पर आए, जहां उन्होंने मंडलम और सेक्टर के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक ली है। इस दौरान दिग्विजय सिंह के साथ कांग्रेस नेत्री रीना बौरासी सेतिया भी एक्टिव नजर आई, जहां उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दिग्गी राजा का जोरदार स्वागत किया तो वहीं रीना ने कार्यकर्ताओं की दिग्गी राजा से भेंट कराई है। सांवेर में कांग्रेस के अलग-अलग अभियानों में एक्टिव नजर आने वाली कांग्रेस नेत्री रीना बौरासी सेतिया उस वक्त भी एक्टिव नजर आई, जब राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह सांवेर आए और मंडलम-सेक्टर के कार्यकर्ता की बैठक ली। इस दौरान रीना बौरासी सेतिया ने कार्यकर्ताओं की भेंट दिग्विजय सिंह से कराई है।

    देवास में दीपक जोशी से की मुलाकात

    एमपी में इन दिनों कांग्रेस मिशन 2023 की तैयारी में जुटी है, जहां पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह लगातार अलग-अलग क्षेत्रों के दौरे कर रहे हैं। इन दिनों मिशन मालवा पर आए दिग्विजय सिंह ने हाल ही में कांग्रेस का दामन थामने वाले पूर्व मंत्री दीपक जोशी से उनके निवास पहुंचकर भेंट की है, जहां दिग्गी राजा और दीपक जोशी के बीच चली लंबी बैठक में तमाम मुद्दों पर बातचीत हुई है। वहीं अब इस मुलाकात को सियासत के गलियारों में विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है, जहां देवास जिले में कांग्रेस की मजबूती के लिए दीपक जोशी की एक्टिवीटी के कई मायने हैं। बहरहाल, ये देखने वाली बात होगी की दीपक जोशी से हुई दिग्विजय सिंह की भेंट के बाद मिशन 2023 में कांग्रेस को कितनी मजबूती मिलेगी।

    ये भी पढ़ें- MP Assembly Election 2023: Indore से Kamal nath ने भरी हुंकार, क्या अबकी बार बना पाएंगे सरकार, जानिए?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+