MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं कुक्षी विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज हो चली है। इस बीच आदिवासी बाहुल्य कुक्षी विधानसभा में भी चुनावी हलचल देखने मिल रही है। बीजेपी की ओर से यहां जयदीप पटेल को प्रत्याशी बनाया गया है, तो वहीं कांग्रेस की ओर से किसी चुनाव मैदान में उतारा जाएगा, इसका फिलहाल इंतजार है। वर्तमान में इस विधानसभा से कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह हनी बघेल विधायक हैं।
धार जिले की कुक्षी विधानसभा आदिवासी और किसान बाहुल्य विधानसभा मानी जाती है। यही कारण है कि, कुक्षी विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। कुक्षी विधानसभा निमाड़ अंचल की बेहद चर्चित विधानसभाओं में एक है।

साल 2018 में ऐसे रहे चुनाव परिणाम
साल 2018 की बात करें तो इस साल कुक्षी विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी यानी बीजेपी के वीरेन्द्र बघेल और कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह बघेल के बीच मुकाबला था। चुनाव परिणाम में सुरेंद्र सिंह बघेल ने वीरेंद्र बघेल को हराया था। धार जिले की कुक्षी सीट पर कांग्रेस का दबदबा माना जाता है। यह विधानसभा जीत अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है, और यहां लगभग 2 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हैं। साल 2023 के चुनाव की बात करें तो इस साल हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से सुरेंद्र सिंह बघेल को 89111 वोट मिले थे। वहीं, बीजेपी से मुकम सिंह को जनता ने 46343 वोट दिए थे।
विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला
आदिवासी बाहुल्य कुक्षी विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला माना जाता है, जहां बीजेपी और कांग्रेस के साथ अबकी बार जयस भी चुनावी मैदान में नजर आ सकती है। कुक्षी विधानसभा धार जिले के साथ-साथ निमाड़ अंचल की प्रमुख विधानसभाओं में से एक है। इस विधानसभा पर जीतने वाले दल का वर्चस्व आसपास की विधानसभाओं पर भी दिखाई देता है। कुक्षी विधानसभा प्रमुख तौर पर आदिवासी और किसान बाहुल्य विधानसभा मानी जाती है। यही कारण है कि, यहां किसानों से जुड़े मुद्दे और आदिवासियों से जुड़े मुद्दे चुनाव में चर्चा का विषय बने रहते हैं।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं पेटलावद विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications