Indore news: कैलाश विजयवर्गीय समेत तमाम BJP प्रत्याशी कब और कहां करेंगे मतदान, जानिए?
BJP के राष्ट्रीय महासचिव एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 के बीजेपी प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय अपनी धर्मपत्नी आशा विजयवर्गीय, पुत्र विधायक आकाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला के साथ सुबह 7 बजे बूथ क्रमांक 258, माँ कनकेश्वरी देवी शासकीय महाविद्यालय चिंतामन गणेश मंदिर के पास, तीन पुलिया पर मतदान करेंगे।
पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन बूथ नंबर- 163, ओल्ड पलासिया स्थित चीफ इंजीनियर, नर्मदा प्रोजेक्ट, बूथ पर सुबह 11:30 बजे मतदान करेंगी।

सांसद शंकर लालवानी, बूथ नंबर- 188, आदर्श मतदान केंद्र, पीडब्ल्यूडी ऑफिस, ओल्ड पलासिया पर सुबह 11.30 बजे मतदान करेंगे।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव सुबह 7:30 बजे बूथ क्रमांक 113, ग्लोबल हाई स्कूल, सुदामा नगर पर परिजनों सहित मतदान करेंगे।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 के भाजपा प्रत्याशी रमेश मेंदोला, बूथ नंबर 256, श्रमिक विद्यापीठ, रोड नंबर 7 पर सुबह 7 बजे मतदान करेंगे।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के भाजपा प्रत्याशी राकेश गोलू शुक्ला सुबह 7 बजे बूथ क्रमांक 72 बाणगंगा स्थित सरकारी स्कूल, बाणगंगा मेन रोड, कुम्हारखाड़ी के पास अपना मतदान करेंगे।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 भाजपा प्रत्याशी मालिनी गौड़ सुबह 7:30 बजे बूथ क्रमांक 21, लोधीपुरा गली नंबर 2 के मतदान केंद्र पर मतदान करेगी।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 भाजपा प्रत्याशी महेंद्र हार्डिया सुबह 7 बजे नवलखा चौराहे स्थित शासकीय कन्या विद्यालय शंकारबाग के पास अपना मत डालेंगे।
राऊ विधानसभा प्रत्याशी मधु वर्मा सुबह 7 बजे, बूथ क्रमांक 62, माता गुजरी कॉलेज, भोलाराम उस्ताद मार्ग मेनरोड पर मतदान करेंगे।
देपालपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी मनोज पटेल सुबह 7 बजे, बूथ क्रमांक 57, शासकीय माध्यमिक विद्यालय, पिपल्याराव कमरा नंबर 3 में मतदान करेंगे।
महू विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी उषा ठाकुर सुबह 7 बजे, बूथ क्रमांक 30, शासकीय विद्यालय, संगम नगर में मतदान करेंगी।
सांवेर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट सुबह 7 बजे ग्रीन हाई सेकेंडरी स्कूल, अग्रवाल नगर में अपना मतदान करेंगे।
ये भी पढ़े- Indore news: कैलाश विजयवर्गीय का दावा- 3 दिसबंर को मनेगी 'कमल वाली दीवाली'












Click it and Unblock the Notifications