MP Assembly Election 2023 की तैयारी, मालवा-निमाड़ में BJP की जीत का परचम लहराएंगे कैलाश विजयवर्गीय
MP में इन दिनों विधानसभा चुनाव की हलचल तेज होती नजर आ रही है, जहां अब विधानसभा चुनाव के लिए BJP तैयार नजर आ रही है। इधर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी मैदान संभाल लिया है, जहां विजयवर्गीय का मालवा- निमाड़ अंचल की विधानसभा सीटों पर विशेष फोकस है।
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय जिन विधानसभाओं में पहुंच रहे हैं, उन विधानसभाओं में बीजेपी कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ता नजर आ रहा है, जहां बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के साथ हजारों कार्यकर्ताओं का हुजूम देखने मिल रहा है। इतना ही नहीं इन विधानसभाओं में BJP का माहौल बनता भी दिखाई दे रहा है।

चुनावी मैनेजमेंट के लिए खास पहचान
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अपने प्रभावी चुनावी मैनेजमेंट के लिए सियासत में अलग पहचान रखते हैं, जहां कैलाश विजयवर्गीय मध्य प्रदेश से पहले अलग-अलग राज्यों में अपना दम दिखा चुके हैं। इन राज्यों में बीजेपी की सरकार बनाने में कैलाश विजयवर्गीय का अहम योगदान रहा है। यही कारण है कि, कैलाश विजयवर्गीय सत्ता और संगठन से जुड़े दिग्गज नेताओं के बेहद विश्वसनीय माने जाते हैं। इतना ही नहीं कैलाश विजयवर्गीय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी भरोसा जताते हैं।
आदिवासी अंचल पर फोकस
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय फिलहाल जिन विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंच रहे हैं, यह विधानसभाएं आदिवासी अंचल से जुड़ी हुई हैं, जहां हाल ही में कैलाश विजयवर्गीय, आलीराजपुर, गंधवानी, मनावर, और बदनावर जैसी विधानसभा में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे थे। यहां कैलाश विजयवर्गीय ने भाजपा कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव को लेकर खास चर्चा की तो वहीं आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत का परचम इन विधानसभाओं में लहराया जा सके इसे लेकर मंथन भी किया है। सियासत के जानकारी के माने तो कैलाश विजयवर्गीय के दौरे के बाद से ही इन विधानसभाओं में बीजेपी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ता दिखाई दे रहा है।
ये भी पढ़े- MP News: क्या छिंदवाड़ा से कमलनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे कैलाश विजयवर्गीय, मिला ये जवाब?












Click it and Unblock the Notifications