कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक सिक्के के दो पहलू...मिशन मालवा पर आए जेपी नड्डा ने कही ये बात

MP Assembly Election 2023 की तैयारी में भी जुटी BJP अब लगातार अपना दम दिखाती नजर आ रही है, जहां BJP के तमाम दिग्गज नेता सियासत के गढ़ इंदौर के दौरे पर आ रहे हैं। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इंदौर की महू और राऊ विधानसभा में रोड शो किया, जहां उन्होंने रोड शो के दौरान रथ सभा करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंडलेश्वर के रास्ते महू विधानसभा पहुंचे थे, जहां महू से लेकर राऊ तक जेपी नोएडा का जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान रास्ते भर कार्यकर्ता जेपी नड्डा पर फूल बरसाते नजर आ रहे थे।

Indore

नड्डा ने कही ये बात

राऊ विधानसभा में रथ सभा को संबोधित करते हुए BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि, BJP को अपना विश्वास और मत देने का मतलब है, विकास के साथ अपने आप को जोड़ना, और कांग्रेस को मत देने का मतलब है भ्रष्टाचार, अनाचार और अत्याचार को आगे बढ़ना। इसी के साथ जेपी नड्डा ने जनता से पूछा कि, आप भ्रष्टाचार चाहेंगे या विकास चाहेंगे। यह BJP की परंपरा है, संस्कृति है, काम है कि, हम विकास के आधार पर वोट मांगते हैं। कांग्रेस और भ्रष्टाचार ये एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, जहां कांग्रेस होगी, वहां भ्रष्टाचार होगा।

चुनावी तैयारी में जुटी BJP

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी तैयार नजर आ रही है, जहां लगातार भाजपा के बड़े नेता मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं, और जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इतना ही नहीं अलग-अलग क्षेत्र में जाकर बीजेपी के बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक लेते भी नजर आ रहे हैं, जहां बीजेपी चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में नजर आ रही है। मध्य प्रदेश में आगामी 17 नवंबर को मतदान होना है, जिससे पहले 30 अक्टूबर को नामांकन फार्म जमा करने का आखिरी दिन रहा। वहीं 3 दिसंबर को मतगणना होगी।

ये भी पढ़े- MP Election: 'मिशन मालवा' पर योगी आदित्यनाथ, इन विधानसभाओं में दिखा रहे दम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+