MP Election के रण में जयस का दिख रहा दम, राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- जीतेंगे हम
MP Assembly Election 2023 के लिए तैयारी का सिलसिला जारी है, जहां मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अबकी बार BJP और कांग्रेस के साथ जयस यानी जय आदिवासी युवा संगठन भी अपना दम दिखा रहा है। जयस ने प्रदेश की 18 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है, जहां जयस के सभी प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपना दम दिखा रहे है।
जयस ने प्रदेश की आदिवासी बाहुल्य विधानसभा सीटों के साथ-साथ सामान्य वर्ग की सीटों पर भी अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है, जहां अबकी बार जयस को सभी 18 सीटों पर जीत की उम्मीद है।

इन सीटों पर उतारे प्रत्याशी
जयस ने विधानसभा चुनाव के लिए जिन 18 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है, उनमें प्रमुख तौर पर अलीराजपुर से नवल मण्डलोई, थांदला से माजूसिंह डामोर, सरदारपुर से राजेन्द्र गामड़, पेटलावद से इंजी. बालूसिंह, टीमरनी से जयकुमार उईके, मांधाता से राहुल चंदेल, भीकनगांव से सुरेश मुजाल्दे, बड़वाह से शांतिलाल आरवे, भगवानपुरा से मोहन किराडे, झाबुआ से अमरसिंह भाबोर, जोबट से रिंकू बाला डाबर, नेपानगर से बिल्लौरसिंह जमरा, महू से प्रदीप मावी, रतलाम ग्रामीण से डॉ. अभय होरी, महेश्वर से डॉ. मंशाराम सोलंकी, बैतुल से हेमंत सरियाम, राजपुर से सुनील सोलंकी, पानसेमल से रमेश चौहान शामिल हैं।
सभी सीटों पर जीत का दावा
जयस के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश मुजालदा ने कहा की, बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों मुगालते में है, इन्हें लग रहा है कि हमारी सरकार आने वाली है। पिछले 2018 में आदिवासियों के बगैर सरकार नहीं बनी थी। जयस ने साथ दिया तब जाकर कांग्रेस की सरकार बनी थी। इस बार आदिवासी जाग गया है, और खुद मैदान में है। हम 18 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार दोनों ही पार्टियों को बहुमत नहीं मिलने वाला है। हमारे सभी 18 साथी जीतने वाले हैं। इन्हीं 18 साथियों में से एक मुख्यमंत्री बनेगा, जो हमारे मुद्दे के साथ रहेगा। इसी के साथ मुजाल्दे ने कहा कि, अबकी बार हम किसी को भी समर्थन नहीं देंगे।
ये भी पढ़े- MP Election: BJP ने चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतारे NRI, कांग्रेस बोली- नहीं चलेगा दांव












Click it and Unblock the Notifications