MP Election: BJP ने चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतारे NRI, कांग्रेस बोली- नहीं चलेगा दांव

MP Assembly Election 2023 के लिए प्रचार-प्रसार का सिलसिला जारी है, जहां BJP ने चुनाव प्रचार के लिए मैदान में अलग-अलग देशों के NRI यानी अप्रवासीय भारतीयों को उतार दिया है। BJP की ओर से प्रदेश के लगभग सभी बड़े जिलों में NRI को प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी दी गई है, जहां अलग-अलग देश में बैठकर यह NRI अपने परिचितों को फोन कर BJP के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

जैसे-जैसे चुनाव पास आ रहे हैं, वैसे-वैसे प्रचार प्रसार का सिलसिला भी रफ्तार पकड़ रहा है, जहां अब BJP ने चुनाव प्रचार के लिए NRI का सहारा लिया है।

Indore

21 देशों के NRI ने संभाला मैदान

BJP ने लगभग 21 देश के 3 लाख से ज्यादा अप्रवासीय भारतीयों से संपर्क साधा है, जहां उन्होंने अप्रवासीय भारतीयों से भारत में रह रहे अपने परिचितों और मित्रों को फोन या वीडियो कॉल के माध्यम से BJP के पक्ष में वोट करने की अपील की है। BJP ने मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल ग्वालियर और जबलपुर जैसे जिलों में चुनाव प्रचार के लिए NRI का सहारा लिया है। वहीं कुछ NRI को भारत बुलाकर भी प्रचार प्रसार करवाया जा रहा है। भारत आकर BJP के लिए चुनाव प्रचार करने वाले NRI की संख्या 50 से 100 बताई जा रही है।

कांग्रेस ने साधा निशाना

BJP की ओर से NRI यानी अप्रवासीय भारतीयों का सहारा लेकर चुनाव प्रचार करने के मुद्दे पर सियासत भी शुरू हो गई है, जहां कांग्रेस ने इसे लेकर BJP पर निशाना साधा है। राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि, BJP का यह दावा नहीं चलेगा। यह सिर्फ चुनावी दिखावा है। कोई बड़ा NRI अभी तक सामने नहीं आया है। बहरहाल, अब देखने वाली बात होगी कि, मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में NRI का सहारा लेने वाली BJP को प्रदेश की जनता कितना आशीर्वाद देती है।

ये भी पढ़े- MP Election: दिवानगी ऐसी की युवाओं ने हाथ पर बनवाए परमानेंट टैटू, लिखा- मैं भी कैलाश विजयवर्गीय

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+