Indore news: कमलनाथ ने पत्रकारों से की बदसलूकी, मंच से बोले- जाना हो जाएं, फर्क नहीं पड़ता
मध्य प्रदेश में एक तरफ जहां विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर है, तो वहीं कांग्रेस भी लगातार विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हुई नजर आ रही है। इस बीच सियासत के गढ़ इंदौर आए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, जहां एक कार्यक्रम में वे पत्रकारों पर ही भड़क गए, जहां उन्होंने पत्रकारों को कार्यक्रम से जाने तक की बात कह डाली।
इंदौर में आयोजित मातंग समाज के कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ अचानक पत्रकारों पर भड़क गए, जहां उन्होंने मंच से ही पत्रकारों को कार्यक्रम से जाने तक की बात कह डाली। साथ ही उन्होंने कहा कि, जिसे जाना है वह जाए, वापस लौट कर ना आए। कमलनाथ के रवैया से खफा पत्रकारों ने भी कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया।

कुछ ऐसा है पूरा मामला
इंदौर आए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ मातंग समाज के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, जहां पत्रकार कार्यक्रम को कवर कर रहे थे, तभी अचानक धक्का-मुक्की होने से कमलनाथ पत्रकारों पर भड़क गए, और पत्रकारों को कार्यक्रम से जाने की बात कह डाली। इतना ही नहीं उन्होंने समाजजनों से कहा कि, यह तुम्हारा कार्यक्रम बिगड़ने आए हैं। वहीं कमलनाथ की बात सुन नाराज हुए पत्रकारों ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। इसके बाद कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा, और कार्यकारी अध्यक्ष गोलू अग्निहोत्री पत्रकारों को समझाते नजर आ रहे थे।
पत्रकारों ने किया कार्यक्रम का बहिष्कार
मातंग समाज के कार्यक्रम को कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों ने आरोप लगाया कि, कमलनाथ के अंगरक्षकों ने उनके साथ धक्का-मुक्की करते हुए अभद्र व्यवहार किया है। वहीं पत्रकारों ने कमलनाथ के आगामी सभी कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया है। इधर, कमलनाथ और उनके अंगरक्षकों के रवैया से पत्रकार नाराज नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी लगातार अलग-अलग कार्यक्रमों में कमलनाथ का इसी तरह का रवैया सामने आ चुका है, जिसमें वह पत्रकारों पर भड़कते नजर आए हैं।
ये भी पढ़े- NO CAR DAY: ई-रिक्शा पर सवार हुए कांग्रेस MLA संजय शुक्ला, दिया खास संदेश












Click it and Unblock the Notifications