Indore की विधानसभा-2 में जनसंपर्क ने पकड़ी रफ्तार, BJP-कांग्रेस जनता के द्वार
MP Assembly Election 2023 की हलचल के बीच इंदौर की विधानसभा-2 में अब चुनावी माहौल बनता नजर आ रहा है, जहां बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल के प्रत्याशी अपना-अपना दम दिखा रहे हैं।
मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने रफ्तार तेज कर दी है, जहां लगातार प्रत्याशी जनसंपर्क अभियान के चलते जनता तक पहुंच रहे हैं, और जनता का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। वहीं इंदौर की विधानसभा 2 में भी अब चुनावी हलचल देखने मिल रही है.

BJP और कांग्रेस का दावा
विधानसभा-2 से बीजेपी प्रत्याशी रमेश मेंदोला जनसंपर्क अभियान के तहत घर-घर पहुंच रहे हैं, जहां मेंदोला के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं। विधानसभा-2 से कांग्रेस प्रत्याशी चिंटू चौकसे भी जनसंपर्क करते नजर आ रहे हैं, जहां चिंटू चौकसे ने मुख्य चुनाव कार्यालय शुभारंभ के दौरान शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपना दम दिखाया है। यहां चौकसे कार्यकर्ताओं के साथ खाना खाते नजर आए। बीजेपी प्रत्याशी रमेश मेंदोला और कांग्रेस प्रत्याशी चिंटू चौकसे ने अपनी-अपनी जीत का दावा ठोंका है।
BJP ने तय किया लक्ष्य
सियासत का गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर की विधानसभा-2 से BJP प्रत्याशी रमेश मेंदोला लगातार जनसंपर्क में जुटे हुए नजर आ रहे हैं। इंदौर की विधानसभा-2 वही विधानसभा है, जहां से BJP सबसे बड़ी जीत हासिल करती है, तो वहीं अबकी बार भी इस विधानसभा से बड़ी जीत का लक्ष्य संगठन ने रखा है। इंदौर की विधानसभा-2 से BJP अबकी बार सवा लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज करने की तरफ देख रही है। यही कारण है कि, यहां के BJP प्रत्याशी रमेश मेंदोला लगातार जनता के बीच पहुंच रहे हैं, और जनता का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी इस विधानसभा से BJP प्रत्याशी रमेश मेंदोला ने रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की है।
ये भी पढ़े- Indore से CM Shivraj ने भरी जीत की हुंकार, लाड़ली बहनों से फिर किया खास वादा












Click it and Unblock the Notifications