Indore से CM Shivraj ने भरी जीत की हुंकार, लाड़ली बहनों से फिर किया खास वादा
MP Assembly Election 2023 की हलचल के बीच प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान सियासत के गढ़ इंदौर के दौरे पर आए, जहां उन्होंने अलग-अलग विधानसभाओं में जनता को संबोधित भी किया। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा राऊ और विधानसभा 3 में जनता को संबोधित किया है
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राऊ विधानसभा के तेजाजी चौक में जनसभा को संबोधित किया, तो वहीं विधानसभा-3 में भी जनसभा को संबोधित किया। वहीं इसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा-5 में जनसभा को संबोधित किया है।

मधु वर्मा ने किया विकास
राऊ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी मधु वर्मा के समर्थन में तेजाजी चौक में विशाल आम सभा आयोजन रखा गया, जिसमें हजारों की तादाद में महिलाएं एवं आम नागरिक शामिल हुए। मंच के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने वक्तव्य में लाड़ली बहना, बेटियों एवं किसानों सहित जनता को संकल्प दिलवाया कि, इस बार राऊ विधानसभा से मधु वर्मा को विधायक बनाकर भेजना है, तभी भाजपा की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री ने प्रत्याशी मधु वर्मा के विकास प्राधिकरण के कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा कि, इंदौर के विकास में मधु वर्मा का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है।
बहनों से किया ये वादा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर जिले की विधानसभा क्रमांक-3 से भाजपा प्रत्याशी गोलू शुक्ला के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर जीत का आशीर्वाद मांगा। संबोधन में सीएम शिवराज ने कहा की, मुझे पता चला कि, कई बहने रह गई है, अभी लाड़ली बहना योजना में, तो बहनों चिंता मत करना, सरकार बनने के बाद फिर पोर्टल खोलूँगा और शेष रह गई बहनों के नाम जोड़े जाएँगे, और यही नहीं, 21 साल से ऊपर की अविवाहित बहने भी इस योजना में शामिल की जाएंगी।
ये भी पढ़े- Indore में BJP प्रत्याशी रमेश मेंदोला का नवाचार, डिजिटली जनता के सामने रखा कामकाज का हिसाब












Click it and Unblock the Notifications