MP Election के लिए मतदान शुरू, घर पहुंचकर दल ने कराई बुजुर्ग और दिव्यांगों की वोटिंग
MP Assembly Election 2023 को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है, जहां लगातार प्रशासनिक कमला चुनाव की तैयारी में जुटा हुआ है। इस बीच बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने मतदान किया है, जहां मतदान का यह सिलसिला तीन दिनों तक जिले में जारी रहेगा।
इंदौर जिले में 4666 से अधिक बुर्जुग और दिव्यांग मतदाता मतदान करेंगे। मतदान के लिए अल सुबह से पोलिंग पार्टी रवाना हुई। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। मतदान के लिए बड़ी संख्या में कर्मचारी की तैनाती की गई है।

कुछ ऐसी है प्रकिया
इंदौर जिले में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गए दिशा-निर्देश अनुसार 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं को घर बैठे मतदान की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में 4 हजार 666 दिव्यांग एवं बुर्जुग मतदाताओं द्वारा घर से मतदान करने का विकल्प चुना गया है। मतदान की प्रक्रिया सोमवार 6 नवंबर से प्रारंभ होगी। इनके मतदान का सिलसिला 9 नवंबर तक जारी रहेगा। सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया की गोपनीयता एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मतदान प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग की जायेगी। जिले में 80 वर्ष से अधिक आयु एवं दिव्यांगों के मतदान की प्रक्रिया 06 नवम्बर से 09 नवम्बर 2023 तक होगी।
बुर्जुग और दिव्यांग करेंगे मतदान
मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण 06 नवम्बर 2023 को प्रातः 6 बजे से श्री अटल बिहारी वाजपेई कॉलेज (आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज) इंदौर से किया जायेगा एवं मतदान दल के लौटने के उपरांत बैलेट पेपर प्रशासनिक संकुल भवन के जिला कोषालय कार्यालय में जमा किया जायेगा। अभ्यर्थियों को पोस्टल बैलेट के जमा होने तथा प्राप्त करने की जानकारी रिटर्निंग अधिकारी द्वारा दी जायेगी। अभ्यर्थी चाहे तो अपना प्रतिनिधि (जिसमे बी.एल.ए. भी शामिल हैं) इस प्रक्रिया को देखने के लिए नियुक्त कर सकते हैं। इसकी सूचना अभ्यर्थी रिटर्निंग अधिकारी को देना होगी। मतदाताओं को बी.एल.ओ. के माध्यम से मतदान के दिनांक एवं समय की सूचना पृथक से दी जायेगी। राजनीतिक दलों या अभ्यर्थियों या उनके अधिकृत व्यक्ति उपस्थित रह सकेंगे।
ये भी पढ़े- MP Election: घर से मतदान कर सकेंगे बुर्जुग और दिव्यांग, कुछ ऐसी है व्यवस्था












Click it and Unblock the Notifications