Indore news: BJP के प्रवासी विधायकों ने बस्तियों का लिया जायजा, विकासकार्यों का जाना हाल
इंदौर की विधानसभा क्षेत्र 2 में विधायक प्रवास अभियान के तहत गुजरात की लिंबायत विधानसभा क्षेत्र से पधारी विधायक संगीताबेन पाटिल ने विधानसभा क्षेत्र के रामायण मंडल के पदाधिकारियों की मंडल स्तरीय मुल्यांकन बैठक ली.
बैठक के दौरान विधायक संगीताबेन पाटिल ने मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र के पदाधिकारियों एवं पार्षदों से चर्चा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाई जा रही जनहितैषी योजनाओं एवं पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा की।

जीत की शपथ दिलवाई
बैठक के दौरान विधायक संगीताबेन पाटिल ने सभी पदाधिकारियों से चर्चा कर उन्हे संबोधित करते हुए कहा कि, आप सभी को विधानसभा क्षेत्र के हर घर जाकर जनता से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं बतलानी चाहिए और उन्हे उन योजनाओं का लाभ दिलाना चाहिए। ताकी सरकार के द्वारा शुरू की गई सभी योजनाओं का लाभ गरीबों को मिल सके। इस दौरान उन्होने लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साहसिक निर्णय धारा 370 हटाने के फायदे भी कार्यकर्ताओं को बतलाए।एवं मौजूद सभी पदाधिकारियों को विधायक संगीताबेन पाटिल ने कड़ी मेहनत कर विधायक रमेश मेंदोला जी को विजयश्री दिलाने की सपथ दिलवाई I
सरकार की योजनाओं पर की चर्चा
विधायक प्रवास कार्यक्रम के अगले पढ़ाव में विधायक संगीताबेन पाटिल ने मंडल के युवा मोर्चा,पिछड़ा वर्ग मोर्चा,अनुसुचित जाती मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं जानी एवं क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यक्रमों की समीक्षा की। बैठक के अगले पड़ाव में विधायक संगीत बेन पटेल ने सरकार की योजनाओं का लाभ पा रहे हितग्राहियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, विचार परिवार समन्वय बैठक कर आगामी चुनाव को लेकर पार्टी की स्थिति एवं सरकार की योजनाओं को लेकर चर्चा की है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो इन दिनों लगातार गुजरात विधायक अलग-अलग विधानसभाओं के प्रवास पर नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं बदनावर विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications