Khandwa में मतदान के बाद डलवा दिए सैंकड़ों कर्मचारियों के वोट, एक्शन की तैयारी में चुनाव आयोग
MP Assembly Election 2023 को लेकर मतदान संपन्न हो चुका है, जहां 17 नवंबर को हुए मतदान के बाद खंडवा में 20 नवंबर को 123 कर्मचारियों की डाक मत डलवाने का मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है, जहां इसे लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश की ओर से केंद्रीय चुनाव आयोग को रिपोर्ट भेजी गई है।
वहीं अब आयोग की ओर से निर्देश मिलने पर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। आगामी 3 दिसंबर को मतगणना होनी है, जहां इससे पहले अब लगातार बढ़ते मामले पर जल्द निर्वाचन आयोग एक्शन ले सकता है।

आयोग के निर्देश की प्रतीक्षा की जा रही
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश अनुपम राजन ने बताया कि, हमने खंडवा में जो हुआ है, उसकी रिपोर्ट भेज दी है, वहां पर मतदान दिनांक के बाद कुछ पुलिसकर्मियों के पोस्टर बैलेट डाले गए थे, जो की अलग रखे हुए थे। आयोग का जैसा भी निर्देश होगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। आयोग के निर्देश की प्रतीक्षा की जा रही है। हमने सारी वस्तु स्थिति आयोग के सामने रखी है, जो भी निर्देश प्राप्त होंगे, उस तरीके से कार्रवाई की जाएगी। कुलमिलाकर, देखा जाए तो 17 नवंबर को हुए मतदान के बाद खंडवा में 20 नवंबर को 123 कर्मचारियों की डाक मत डलवाने का मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है, जहां इसे लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश की ओर से केंद्रीय चुनाव आयोग को रिपोर्ट भेजी गई है।
मतगणना की तैयारी जारी
17 नवंबर को शांति पूर्ण रूप से मतदान संपन्न हुआ। मतदान के पश्चात इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन और वीवीपेट कड़ी सुरक्षा के बीच विधानसभा क्षेत्रवार बनाये गये स्ट्रांग रूमों में रखी गई है। वहीं अब 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना की तैयारी शुरू हो गई है। मतगणना के वक्त सुरक्षा को लेकर चुनाव आयोग अलर्ट रहता है, यही कारण है की आयोग अलग-अलग स्तर पर मतगणना के लिए सुरक्षा व्यवस्था की जाती है, जहां अबकी बार मतगणना स्थल पर VIP एंट्री को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।
ये भी बढ़े- MP Election: वोट डालते हुए रील बनाना महंगा पड़ा, इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ












Click it and Unblock the Notifications