MP news: अनावश्यक चुनाव ड्यूटी निरस्त करवाई तो होगी कार्रवाई, कलेक्टर का कर्मचारियों को अल्टीमेटम
MP Assembly Election 2023 को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है, जहां अब विधानसभा चुनाव के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई जा रही। वहीं इसे लेकर खास दिशा-निर्देश भी कलेक्टर द्वारा दिए गए हैं।
खरगोन में आगामी समय में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में व्यापक स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। चुनाव के दौरान मतदान कराने के लिए मतदान दलों का गठन एवं प्रशिक्षण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है.

चुनाव को लेकर दिए निर्देश
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिवराज सिंह वर्मा ने निर्देशित किया है कि, बिना किसी वजह की अनावश्यक रूप से चुनाव ड्यूटी निरस्त करने के लिए आवेदन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। चुनाव ड्यूटी निरस्त करने के लिए उन्ही कर्मचारियों के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे जिनके वाजिब कारण होंगे। ऐसे आवेदन विभागीय अधिकारी की अनुशंसा के बाद ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। स्वास्थ्य कारणों से चुनाव ड्यूटी निरस्त करने का आवेदन करने वालों का मेडिकल बोर्ड के समक्ष परीक्षण भी कराया जाएगा।
उज्जैन में दिए दिशा-निर्देश
उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने निर्वाचन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिये हैं कि, जिन अधिकारी-कर्मचारियों की निर्वाचन के कार्य में ड्यूटी लगाई है, उनकी ड्यूटी बिना किसी ठोस प्रमाण के निरस्त नहीं की जायेगी। जिन अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया है वे अपने स्तर पर अपने सहायकों की ड्यूटी लगाई जाये। नोडल अधिकारियों का शीघ्र प्रशिक्षण दिया जायेगा। नोडल अधिकारी निर्वाचन के कार्य को गंभीरता से लिया जाये। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है, जहां अब विधानसभा चुनाव के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई जा रही। वहीं इसे लेकर खास दिशा-निर्देश भी कलेक्टर द्वारा दिए गए हैं।
ये भी पढ़े- MP news: चुनाव में लगी ड्यूटी नहीं होगी निरस्त, कलेक्टर ने कर्मचारियों को दिए दिशा-निर्देश












Click it and Unblock the Notifications