Indore में Digvijay Singh का दावा- 2018 से ज्यादा शक्तिशाली बनकर उभरेगी कांग्रेस

MP में विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह सियासत के गढ़ इंदौर के दौरे पर आए, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, कांग्रेस 2018 से और शक्तिशाली रूप में उभरकर सामने आएगी।

विधानसभा चुनाव नजदिक हैं, और ऐसे में अब कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के दौरे लगातार प्रदेश में हो रहे हैं। वहीं सियासत के गढ़ इंदौर में भी कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं अल्प प्रवास पर इंदौर आए दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत का दावा ठोंका है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस 2018 से भी ज्यादा शक्तिशाली रूप में उभरकर सामने आएगी।

Indore

चुनाव तैयारी में जुटी कांग्रेस

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस अब एक्शन मोड में नजर आएगी, जहां कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता मध्य प्रदेश के दौरे पर आएंगे। मध्य प्रदेश के दौरे पर आने वाले नेताओं में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव प्रियंका गांधी, और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल है। कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचकर चुनावी सभाएं और रैलियां करेंगे, जहां यह कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार-प्रसार भी करेंगे। वहीं अब कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेताओं के दौरे को देखते हुए कार्यकर्ताओं ने तैयारी का सिलसिला प्रारंभ कर दिया है।

रैलियों में जुटे नेता

प्रदेश के अलग-अलग शहरों में 70 रैलियां मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ करेंगे। 60 रैलियां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह करेंगे, 30 रैलियां। मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला करेंगे, इसके अतिरिक्त मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव, सुरेश पचौरी, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, अजय सिंह राहुल, कांतिलाल भूरिया, उमंग सिंगार, ओंकार मारकम, विजयलक्ष्मी साधो, सज्जन वर्मा भी विधान सभा क्षेत्रों में जनसंपर्क और रैली करेंगे। यह व्यापक महाजनसंपर्क अभियान प्रदेश की सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगा।

ये भी पढ़े- 'मिशन MP' पर कांग्रेस के दिग्गज, किस दिन कहां प्रचार करेंगे राहुल और प्रियंका, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+