MP Assembly Election 2023 की तैयारी, मिशन इंदौर पर आएंगे दिग्विजय सिंह

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का मंगलवार को इंदौर आगमन होगा, जहां वे दो दिनों तक अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

indore

Recommended Video

      कर्नाटक में बनेगी कांग्रेस सरकार, कमलनाथ का बड़ा बयान

      कांग्रेस इन दिनों मिशन 2023 की तैयारी में जुटी है, जहां इंदौर और उज्जैन पर कांग्रेस का विशेष फोकस है. वहीं इन दोनों ही जिलों की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री और विधायक जयवर्धन सिंह संभाल रहे हैं। इधर, मंगलवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का इंदौर आगमन होगा, जहां वे दो दिनों तक अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इंदौर दौरे पर आ रहे राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह विधानसभा चार से बैठकों की शुरूआत करेंगे, जहां वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही अलग-अलग संगठनों की बैठक लेंगे. वहीं इसके बाद दिग्विजय सिंह विधानसभा दो पहुंचेंगे जहां वे चौकसे धर्मशाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इसके बाद दिग्विजय सिंह इंदौर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। अलगे दिन यानि बुधवार को दिग्गी राजा विधानसभा पांच में दस्तक देंगे जहां वे कार्यकर्ताओं के साथ मंथन करेंगे।

      सांवेर दौरे पर आए थे दिग्गी राजा

      पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह लगातार प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं। इस बीच वे अलग-अलग शहरों और जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं की बैठक में ले रहे हैं, तो वही मंडलम और सेक्टर के कार्यकर्ताओं के साथ मिशन 2023 में जीत को लेकर मंथन भी कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह सांवेर दौरे पर आए थे, जहां उन्होंने मंडलम और सेक्टर के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक ली थी। इस दौरान दिग्विजय सिंह के साथ कांग्रेस नेत्री रीना बौरासी सेतिया भी एक्टिव नजर आई थी, जहां उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दिग्गी राजा का जोरदार स्वागत किया था।

      जयवर्धन सिंह संभाल रहे इंदौर-उज्जैन की जिम्मेदारी

      मिशन 2023 को लेकर कांग्रेस तैयार नजर आ रही है, जहां कांग्रेस संगठन की ओर से क्रिकेट नेताओं को अलग-अलग जिलों और संभागों की जिम्मेदारी दी गई है। इस बीच राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह को इंदौर-उज्जैन जिले की जिम्मेदारी कांग्रेस संगठन की ओर से सौंपी गई है। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह लगातार इंदौर-उज्जैन जिले का दौरा कर रहे हैं और संगठन के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं। वहीं अब राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह इंदौर दौरे पर आएंगे, जहां वे कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसी के साथ दिग्विजय सिंह मंडलम और सेक्टर की बैठकें भी लेंगे।

      ये भी पढ़े- Mahakal lok में हुए नुकसान को लेकर कांग्रेस ने साधा निशाना, BJP ने किया पलटवार

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+