MP Assembly Election 2023: इंदौर में Digvijay Singh का महामंथन, दावेदारों ने किया शक्तिप्रदर्शन

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। सियासत के गढ़ इंदौर आए राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने अलग-अलग विधानसभाओं में पहुंचकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

indore

मिशन 2023 नजदीक है, जहां ऐसे में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं चुनाव तैयारियों से संबंधित बैठकों का सिलसिला भी जारी है, जहां सियासत के गढ़ इंदौर आए राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने अलग-अलग विधानसभाओं में पहुंचकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। मुख्य तौर पर दिग्विजय सिंह उन विधानसभाओं में नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे हैं जहां लंबे वक्त से बीजेपी का कब्जा है। इन विधानसभाओं में मुख्य तौर पर विधानसभा चार, विधानसभा पांच और विधानसभा दो में दिग्विजय सिंह ने प्रमुख बैठक ली है।

विधानसभा 4 के दावेदारों का शक्ति प्रदर्शन

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह इंदौर आए, यहां उन्होंने विधानसभा चार के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस बैठक में विधानसभा चार से कांग्रेस के दावेदारों ने भी अपना दम दिखाया, जहां सुरजीत सिंह चड्ढा, राजा मंधवानी और अक्षय बम ने दिग्गी राजा ने मुलाकात कर अपना दावा पेश किया है, तो वहीं गोलू अग्निहोत्री का इंतजार रहा जहां वे आखिर तक इस बैठक से नदारद दिखाई दिए। विधानसभा चार यानि बीजेपी के गढ़ को भेदने के लिए अबकी बार कांग्रेस खास तैयार करती नजर आ रही है, जहां इंदौर दौरे पर आए राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

2 नंबर में चिंटू चौकसे ने दिखाया दम

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह देर शाम बीजेपी का गढ़ कहे जाने वाली विधानसभा दो पहुंचे, जहां उन्होंने चौकसे धर्मशाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। बैठक में विधानसभा दो से दिग्गज कांग्रेस नेता और इंदौर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने अपना दम दिखाया, जहां चौकसे के नेतृत्व में बड़ी संख्या कार्यकर्ताओं की नजर आ रही थी। चिंटू चौकसे विधानसभा 2 के बड़े नेता माने जाते हैं, जहां संभवतः चौकसे कांग्रेस की ओर से आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी चुनाव मैदान में आ सकते हैं। चिंटू चौकसे ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इससे पहले विधानसभा 2 में कमलनाथ भी आ चुके हैं, जहां वे चिंटू चौकसे के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे।

ये भी पढ़े- Indore में Digvijay Singh ने कही बड़ी बात, बोले- कांग्रेस में डिसिप्लिन आ जाए तो कभी चुनाव नहीं हार सकती

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+