Indore में Digvijay Singh ने कही बड़ी बात, बोले- कांग्रेस में डिसिप्लिन आ जाए तो कभी चुनाव नहीं हार सकती
इंदौर दौरे पर आए राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का आक्रामक देखने मिला जब उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कमरे से बाहर कर दिया। दिग्विजय सिंह ने कहा की, कांग्रेस में डिसिप्लिन आ जाए तो कभी चुनाव नहीं हार सकती।

Recommended Video

मिशन 2020 अब नजदीक है, और ऐसे में मिशन 2023 को फतेह करने की तैयारी में कांग्रेस जुटी हुई नजर आ रही है। इस बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह सियासत के गढ़ इंदौर के दौरे पर आए, जहां उन्होंने अलग-अलग विधानसभाओं में पहुंचकर कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक की है। इंदौर दौरे पर आए राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का आक्रामक अंदाज पत्रकार वार्ता के दौरान देखने मिला जब उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कमरे से बाहर कर दिया। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा की, कांग्रेस में डिसिप्लिन आ जाए तो कभी चुनाव नहीं हार सकती।
विधानसभा वार ली बैठकें
मिशन 2023 को लेकर कांग्रेस तैयार नजर आ रही है, जहां इसी तैयारी को रफ्तार देने राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह इंदौर आए, यहां उन्होंने विधानसभा चार के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक ली. इस बैठक में विधानसभा चार से कांग्रेस के दावेदारों ने भी अपना दम दिखाया, जहां सुरजीत सिंह चड्ढा, राजा मंधवानी और अक्षय बम ने दिग्गी राजा ने मुलाकात कर अपना दावा पेश किया है, तो वहीं गोलू अग्निहोत्री का इंतजार रहा जहां वे आखिर तक इस बैठक से नदारद दिखाई दिए। विधानसभा चार यानि बीजेपी के गढ़ को भेदने के लिए अबकी बार कांग्रेस खास तैयार करती नजर आ रही है, जहां इंदौर दौरे पर आए राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
दो दिवसीय दौरे पर आए दिग्गी राजा
पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह लगातार प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं। इस बीच वे अलग-अलग शहरों और जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं की बैठक में ले रहे हैं, तो वही मंडलम और सेक्टर के कार्यकर्ताओं के साथ मिशन 2023 में जीत को लेकर मंथन भी कर रहे हैं। मंगलवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का इंदौर आगमन हुआ, जहां वे दो दिनों तक अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मिशन 2020 अब नजदीक है, और ऐसे में मिशन 2023 को फतेह करने की तैयारी में कांग्रेस जुटी हुई नजर आ रही है। इस बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह सियासत के गढ़ इंदौर के दौरे पर आए, जहां उन्होंने अलग-अलग विधानसभाओं में पहुंचकर कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक की है।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023 की तैयारी, मिशन इंदौर पर आएंगे दिग्विजय सिंह












Click it and Unblock the Notifications