MP Assembly Election 2023: इंदौर की विधानसभा 1 में जमेगा क्रिकेट का रंग, MLA संजय शुक्ला दिखाएंगे दम

मिशन 2023 से पहले क्रिकेट स्पर्धा का आगाज जल्द ही सियासत के गढ़ इंदौर की विधानसभा एक में होने जा रहा है, जिसकी कमान विधायक संजय शुक्ला के हाथों में हैं,

indore

विधानसभा चुनाव अब नजदीक हैं, और ऐसे में अब कहीं कथा तो कहीं भंडारे कराए जा रहे हैं, तो कहीं क्रिकेट और अन्य खेल स्पर्धाओं का सिलसिला जारी है। ऐसी ही एक क्रिकेट स्पर्धा का आगाज जल्द ही सियासत के गढ़ इंदौर की विधानसभा एक में होने जा रहा है, जिसकी कमान विधायक संजय शुक्ला के हाथों में हैं, वैसे तो विधायक संजय शुक्ला समय-समय पर क्षेत्र में अलग-अलग आयोजन करते रहते हैं, लेकिन अब इन आयोजनों का सिलसिला रफ्तार पकड़ रहा है, जहां कभी क्षेत्रवासियों को अयोध्या ले जाया जा रहा है, तो कभी क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन कर युवाओं का दिल जीता जा रहा है।

युवाओं को मिलेंगे आकर्षक इनाम

विधानसभा एक में विधायक संजय शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित होने वाली क्रिकेट स्पर्धा की शुरूआत 1 मई से होनी थी, लेकिन युवाओं का उत्साह देख विधायक संजय शुक्ला ने क्रिकेट स्पर्धा को दो दिन पहले यानि 28 अप्रैल से शुरू करने का फैसला लिया है, जहां अब क्रिकेट स्पर्धा से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्पर्धा में युवाओं की टीमें आपस में भिड़ेंगी, जहां जीतने वाली टीम के खिलाड़ियों को आकर्षक इनाम दिए जाएंगे। वहीं अबकी बार क्षेत्र क्रमांक एक में आयोजित होने जा रही क्रिकेट स्पर्धा में बतौर आयोजक विधायक संजय शुक्ला के सुपुत्र सागर शुक्ला मैदान में हैं, जहां सागर भी युवाओं को एकत्रित करने के काम जुटे हैं।

लगातार होते हैं कार्यक्रम

विधायक एक में इससे पहले भी अलग-अलग आयोजन हो चुके हैं, जहां बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी आयोध्या के दर्शन विधायक संजय शुक्ला के साथ कर चुके हैं, तो वहीं सावन के पवित्र माह में प्रत्येक मंदिर में रूद्राभिषेक के आयोजन भी इसी विधानसभा में हुए हैं. साथ ही कथावाचक प्रदीप मिश्रा और जया किशोरी की कथा का आयोजन भी संजय शुक्ला अपनी विधानसभा में करा चुके हैं, कुलमिलाकर, देखा जाए तो विधानसभा एक में चुनाव से पहले अलग-अलग तरह के आयोजन देखने मिल रहे हैं, जहां अब विधायक संजय शुक्ला के सुपुत्र सागर शुक्ला के नेतृत्व में क्रिकेट स्पर्धा आयोजित होगी।

ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: मिशन मालवा पर दिग्विजय सिंह, उज्जैन में कार्यकर्ताओं को दिए जीत के टिप्स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+