MP Assembly Election: कांग्रेस का वादा, IPL में बनाएंगे MP की टीम, 2 लाख सरकारी पद भरे जाएंगे
MP Assembly Election 2023 के लिए कांग्रेस तैयारी नजर आ रही है, जहां कांग्रेस नेताओं ने राजधानी भोपाल से वचन पत्र जारी किया है। कांग्रेस के पास वचन पत्र के लिए 9 हजार से ज्यादा सुझाव आए। ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों ने कार्ड भी भेजे।समिति ने 1 साल तक काम करके वचन पत्र तैयार किया है। पत्र में 1290 वचन और 125 मुख्य बिंदु शामिल हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा की, हम मध्य प्रदेश की आईपीएल टीम बनाने की कोशिश करेंगे। सरकारी भर्ती का कानून बनाएंगे। 2 लाख सरकारी पद भरेंगे। प्रत्येक ग्राम पंचायत में दो-चार नए पद निर्मित कर करेंगे।

2 रुपए किलो गोबर खरीदेंगे
कांग्रेस ने वचन पत्र में नई घोषणा करते हुए लिखा की, किसानों का गेहूं का 2600 और धान का 2500 रूपए मूल्य देगी। नंदिनी गोधन योजना प्रारंभ करेंगे 2 रूपये प्रति किलो की दर से गोबर खरीदेंगे। कांग्रेस ने जो 1000 गौशालाएं प्रारंभ की थी, जिसे भाजपा ने बंद कर दिया है, उन्हें पुनः प्रारंभ करेंगे। गो ग्रास अनुदान बढ़ाएंगे। सहकारी क्षेत्र के माध्यम से दूध खरीदी पर 5 रूपये प्रति लीटर बोनस देंगे। युवाओं के लिए घोषणा करते हुए लिखा कि, सरकारी भर्ती का कानून बनाएंगे। 2.00 लाख सरकारी पद भरेंगे। प्रत्येक ग्राम पंचायत में दो-चार नए पद निर्मित कर करेंगे। प्रदेश के युवाओं को ही सरकारी नौकरी में प्राथमिकता मिले, इस हेतु आगे बढ़ेंगे।प्रतियोगी परीक्षा शुल्क में 100 प्रतिशत छूट देंगे। पिछले 18 वर्षों से लंबित भर्तियां-शिक्षकों, पुलिस, पटवारी, फॉरेस्ट गार्ड, नर्स आदि की भर्ती की जाएंगी।
जनता को दिए ये वचन
कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए निम्नांकित घोषणाएं पूर्व में की हैं, जिनमें जय किसान कृषि ऋण माफी योजना को निरंतर रखेंगे।किसानों का 2.00 तक का कर्ज माफ करेंगे। महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रूपए नारी सम्मान निधि के रूप में देंगे। घरेलू गैस सिलेंडर 500 रूपए में देंगे। इंदिरा गृह ज्योति योजना के अंतर्गत 100 यूनिट माफ और 200 यूनिट हाफ दर पर देंगे। पुरानी पेंशन योजना 2005 ओपीएस प्रारंभ करेंगे। किसानों को सिंचाई हेतु 5 हार्सपॉवर का विद्युत निःशुल्क प्रदान करेंगे। किसानों के बकाया विद्युत देयक माफ करेंगे। किसान आंदोलन एवं विद्युत संबंधी झूठे व निराधार प्रकरणों को वापिस लेंगे। बहुदिव्यांगजनों की पेंशन की राशि बढ़ाकर रूपए 2000 करेंगे।जातिगत जनगणना कराएंगे। शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देंगे।
ये भी पढ़े- MP और CG में बदल सकती है चुनाव की तारीख, ये है कारण












Click it and Unblock the Notifications