Viral Video: रतलाम से कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा ने फकीर से लिया जीत का आशीर्वाद, खानी पड़ी चप्पल
MP Assembly Election 2023 में जीत के लिए और जनता का आशीर्वाद पाने के लिए उम्मीदवार बाबाओं और फकीरों तक का सहारा लेते हैं, रतलाम में कांग्रेस के प्रत्याशी पारस सकलेचा एक फकीर बाबा से आशीर्वाद लेने गए थे, उनको बाबा ने किस तरह स्लीपर से पीटा इसका वीडियो वायरल हुआ है।
रतलाम शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा इस वायरल वीडियो में फकीर बाबा को चप्पल भेंट करते दिखते है। उसके बाद बाबा उनको उसी चप्पल से पीटते दिखाई देते है।

कुछ ऐसा है मामला
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि, फकीर बाबा का आशीर्वाद देने का तरीका अनोखा है। बाबा के अंदाज और उनके आशीर्वाद के फलीभूत होने की चर्चाओं में यह बात भी सामने आई कि बड़े-बड़े नेता व राजनेता बाबा का आशीर्वाद पाने के लिए बेसब्री से इंतजार करते हैं। शहर के बाहरी क्षेत्र महू रोड पर सड़क किनारे बाबा एक ओटले पर बैठकर इस अनोखे अंदाज में सभी को आशीर्वाद नवाजते हैं। क्षेत्र के लोग फकीर बाबा की मार पाने को बेकरार और भी चर्चित हस्तियों और लक्जरी गाडियों में आने वाले लोगों के नाम बताते हैं।
Recommended Video
कांग्रेस नेताओं का दम
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचल है, जहां BJP और कांग्रेस दोनों ही दल विधानसभा चुनाव के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। इस बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता लगातार चुनाव मैदान संभालते हुए अलग-अलग विधानसभाओं का दौरा कर रहे थे, जहां वे जनता से अपने प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने की अपील कर रहे थे, तो वहीं अब प्रत्याशी भी लगातार जनता के बीच पहुंचकर आशीर्वाद ले रहे हैं, और प्रचार थमने के बाद मंदिर और बाबा के द्वार पर जाते दिखाई दे रहे हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान है, तो वहीं 3 दिसंबर को नतीजे आएंगे।
ये भी पढ़े- 'तेरे नाम' की तरह PM MODI पर बने 'मेरे नाम' फिल्म...प्रियंका गांधी ने दतिया से साधा निशाना












Click it and Unblock the Notifications