MP Assembly Election 2023: टिकट वितरण में कांग्रेस से आगे निकली AAP, क्या चुनाव में दिखा पाएगी कमाल, जानिए?
MP Assembly Election 2023 को लेकर राजनीतिक दल अपने-अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर रहे हैं, जहां बीजेपी ने अपनी तीन सूचियां जारी कर दी है, तो वहीं आम आदमी पार्टी ने भी अपने दूसरी सूची जारी कर दी है। आम आदमी पार्टी ने सूची जारी करते हुए प्रदेश की अलग-अलग विधानसभाओं पर प्रत्याशियों का ऐलान किया है, जहां आम आदमी पार्टी ने अपनी सूची में लगभग 29 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है।
इधर, आम आदमी पार्टी ने टिकट वितरण में कांग्रेस को पछाड़ते हुए अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है, जबकि कांग्रेस अब तक अपनी पहली सूची जारी तैयार कर रही है। वहीं अब जल्द ही कांग्रेस की भी पहली सूची जारी होने का अनुमान सियासत की जानकारी लग रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी की ओर से चुनाव मैदान उतारे गए प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

कुछ ऐसी है चुनावी तैयारी
आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज करती हैं, जहां आम आदमी पार्टी तीसरे विकल्प के तौर पर जनता के बीच जाना चाहती है। इतना ही नहीं आम आदमी पार्टी अलग-अलग मुद्दों के साथ भी चुनाव मैदान में उतरती नजर आएगी, जहां अबकी बार बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों के साथ आम आदमी पार्टी भी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में नजर आएगी। इधर, आम आदमी पार्टी की बढ़ती एक्टिविटी को देखते हुए बीजेपी और कांग्रेस ने नई रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है, तो वहीं बीजेपी और कांग्रेस से नाराज नेता आम आदमी पार्टी का दामन थमते भी नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं बीजेपी और कांग्रेस से जिन नेताओं को चुनाव मैदान में उतारने का मौका नहीं मिल रहा वे अब आम आदमी पार्टी से अपनी संभावना तलाशते नजर आ रहे हैं।
इंदौर से इन्हें मिला मौका
आम आदमी पार्टी की ओर से जारी की गई प्रत्याशियों की पहली सूची में इंदौर-1 से अनुराग यादव तो वहीं इंदौर-4 से पीयूष जोशी को चुनाव मैदान में उतर गया है। इसी के साथ अंबेडकर नगर (महू) से आप ने सुनील चौधरी को टिकट दिया है। आप से टिकट पाने वाले अनुराग और पीयूष दोनों ही आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेताओं में से एक माने जाते हैं, जहां दोनों ने ही इससे पहले संगठन के लिए तमाम जिम्मेदारियां का निर्वहन सफलतापूर्वक किया है, तो वहीं अब आप ने दोनों को चुनाव मैदान में उतारा है, जहां दोनों प्रत्याशी अपने-अपने विधानसभा से आम आदमी पार्टी के लिए अपना-अपना दम दिखाएंगे। वहीं अभी पार्टी की ओर से अन्य विधानसभाओं के लिए प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए हैं, जहां जल्द ही अन्य विधानसभाओं के लिए भी प्रत्याशियों के ऐलान हो जाने की संभावना जताई जा रही है।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023 के लिए AAP ने घोषित किए प्रत्याशी, इंदौर से इन्हें मिला टिकट












Click it and Unblock the Notifications