Indore news: 8 माह का बच्चा लेकर चुनाव ड्यूटी करने पहुंची शिक्षिका, कलेक्टर ने घर भेजा
MP Assembly Election 2023 के लिए 17 नवंबर को मतदान होने हैं, जहां इससे पहले प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के नेहरू स्टेडियम से मतदान सामग्री का वितरण हुआ। इस बीच युवा शिक्षिका अपने आठ माह के बच्चे को लेकर चुनाव ड्यूटी निभाने पहुंची थी।
बच्चे के साथ ड्यूटी करने आई शिक्षिका की जानकारी जैसे ही कलेक्टर इलैया राजा टी को लगी, वैसे ही उन्होंने युवा शिक्षिका की समस्या को समझते हुए तत्काल प्रभाव से ड्यूटी निरस्त करवाई। ड्यूटी निरस्त होने के बाद युवा शिक्षिका ने कलेक्टर का आभार जताया है। वहीं अब कलेक्टर का संवेदनशील व्यवहार सुर्खियां बन गया है। सभी कलेक्टर के इस व्यवहार की प्रशंसा कर रहे हैं।

कुछ ऐसा है मामला
17 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए 16 नवंबर के सुबह नेहरू स्टेडियम से मतदान दल अलग-अलग पोलिंग बूथ के लिए रवाना हुए, जहां मतदान दलों में सरकारी कर्मचारियों की बड़ी संख्या नजर आ रही थी। इस मतदान दल में एक युवा शिक्षिका अपनी ड्यूटी पूरी करने पहुंची थी, जहां शिक्षिका अपने साथ अपने आठ माह के बच्चे को लेकर आई थी। वहीं जैसे ही कलेक्टर इलैया राजा टी को इस बात की जानकारी लगी, वैसे ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए शिक्षिका की ड्यूटी निरस्त करवा दी। मतदान ड्यूटी निरस्त होने पर शिक्षिका खुश नजर आ रही थी, जहां इसके लिए उन्होंने कलेक्टर इलैया राजा टी का आभार व्यक्त किया है।
मतदान की तैयारी पूरी
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान का सिलसिला 17 नवंबर की सुबह 7 बजे से शुरू होगा जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। वहीं मतदान के लिए मतदान दलों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है, जहां मतदान दल अलग-अलग मतदान केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं। मतदान दल में शामिल अधिकारी और कर्मचारी कल सुबह से ही नेहरू स्टेडियम में एकत्रित होने लगे थे जहां से सभी को बसों के माध्यम से मतदान केंद्रों पर पहुंचाया गया है। वहीं अब 17 नवंबर की सुबह 7 से मतदान का सिलसिला शुरू होगा, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।
ये भी पढ़े- MP Election: मतदान करते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना वोट जाएगा बेकार












Click it and Unblock the Notifications