MP Election: मतदान करते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना वोट जाएगा बेकार

MP Assembly Election 2023 के लिए मतदान का सिलसिला 17 नवंबर की सुबह 7 बजे से शुरू होगा जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। वहीं मतदान के लिए मतदान दलों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है, जहां मतदान दल अलग-अलग मतदान केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं।

आमतौर पर मतदान करते वक्त मतदाता को बहुत सी ऐसी बातें हैं जिनका ध्यान रखना आवश्यक है अन्यथा या तो वोट गलत जा सकता है, या फिर मतदान करने में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, तो चलिए अब हम आपको बताते हैं कि आखिर वह कौन सी खास बातें हैं जो मतदान करते वक्त आपको ध्यान रखनी होंगी।

Indore

मतदाता जैसे ही मतदान केंद्र पर मतदान के लिए पहुंचेगा, सबसे पहले मतदाता सूची में उसके नाम और उसके आईडी कार्ड की जांच की जाएगी।

मतदाता सूची में नाम जांचने के बाद मतदाता की उंगली पर स्याही का निशान लगा दिया जाएगा, और वोट डालने के लिए EVM मशीन के पास भेज दिया जाएगा।

मतदान स्थल पर पहुंचते ही सामने EVM और VVPAT मशीन दिखाई देगी, जहां EVM मशीन में मतदाता अपनी इच्छा अनुसार अपने पसंदीदा प्रत्याशी के सामने स्थित बटन दबाएगा।

मतदाता के बटन दबाते ही बीप की आवाज सुनाई देगी। बीप की आवाज सुनाई देने का अर्थ है, वोट डल चुका है।

वहीं इसके बाद मतदाता अपनी संतुष्टि के लिए VVPAT मशीन की स्क्रीन पर मौजूद पर्ची देख सकता है, जिसमें उसे दिखाई देगा कि, उसने जिसे वोट डाला है, वह सही डला है, या नहीं।

17 नवंबर को होने वाले मतदान में ऐसे प्रत्येक मतदाता को मत देने का अधिकार होगा जिसका नाम मतदाता सूची में शामिल है। ऐसे मतदाता जिन्हें फोटो परिचय पत्र जारी किये गये हैं उन्हें वोट डालने के लिए फोटो परिचय पत्र मतदान केन्द्र ले जाना जरूरी होगा।

किन्ही कारणों से फोटो मतदाता पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाने वाले मतदाताओं के लिये निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त पहचान के दस्तावेजों में से कोई एक वैकल्पिक दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा।

ये भी पढ़े- MP Election: चुनाव प्रचार थमते ही प्रत्याशियों को रखना होगा इन बातों का ध्यान, वरना कार्रवाई के लिए रहें तैयार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+