Indore के अनोखे प्रत्याशी, 18 बार चुनाव में मिली हार, अब नामांकन दाखिल किया 19वीं बार
MP Assembly Election 2023 के लिए नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो चुका है, जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक ऐसे प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया है, जो पिछले 18 बार से चुनाव में हार का सामना कर रहे हैं। वहीं अब एक बार फिर इन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है, जहां यह पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन चुके हैं।
इंदौर की विधानसभा-4 से नामांकन दाखिल करने वाले यह प्रत्याशी कोई और नहीं बल्कि परमानंद तोलानी है, जो पिछली 18 बार से चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर रहे हैं। साथ ही चुनाव भी लड़ रहे हैं, लेकिन अब तक इन्हें एक भी चुनाव में जीत हासिल नहीं हुई है। वहीं अब एक बार फिर परमानंद तोलानी ने विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है, जहां अबकी बार उन्हें जीत की उम्मीद है।

तोलानी से संभाला चुनाव मैदान
समाज सेवा के क्षेत्र से जुड़े परमानंद तोलानी 18 बार चुनाव हार चुके हैं, लेकिन बावजूद इसके उन्होंने अब 19वीं बार नामांकन दाखिल किया है, तोलानी अब तक 8 लोकसभा, 7 विधानसभा और 2 बार महापौर का चुनाव लड़ चुके हैं। एक भी चुनाव में तोलानी की जमानत बच नहीं सकी है। वहीं तोलानी के परिवार से जुड़े लोग भी चुनाव मैदान में नजर आ चुके हैं। कुलमिलाकर, देखा जाए तो विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का सिलसिला जारी है, जहां प्रत्याशी अब विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते नजर आ रहे हैं। इस बीच परमानंद तोलानी ने नामांकन दाखिल किया है, जिनके नाम 18 से ज्यादा चुनाव हारने का रिकॉर्ड है।
नामांकन दाखिल करने का सिलसिला
विधानसभा चुनाव के लिए बड़ी संख्या में प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने पहुंच रहे हैं, जहां नामांकन दाखिल करने आने वाले प्रत्याशियों में उत्साह देखने मिल रहा है। कलेक्टर कार्यालय में नामांकन को लेकर खास व्यवस्था की गई है, विधानसभा वार अलग-अलग काउंटर नामांकन के लिए बनाए गए हैं। वहीं अब जैसे-जैसे नामांकन की आखिरी तारीख नजदीक आएगी, वैसे-वैसे नामांकन दाखिल करने का सिलसिला भी रफ्तार पकड़ेगा, जिसे देखते हुए प्रशासन और निर्वाचन आयोग ने खास व्यवस्था नामांकन को लेकर की हुई है।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election में 40 लाख तक खर्च कर सकेंगे प्रत्याशी, कुछ ऐसा है पूरा गणित












Click it and Unblock the Notifications