BJP सांसद का कांग्रेस पर निशाना- एक तरफ डबल इंजन तो दूसरी तरफ बिना इंजन की सरकार

MP Assembly Election 2023 को लेकर सियासत का सिलसिला रफ्तार पकड़ रहा है, जहां सियासत के गढ़ इंदौर में BJP तैयार नजर आ रही है। इस बीच अब लगातार BJP के नेता प्रेस वार्ता लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं, जहां BJP के मीडिया सेंटर पर लगातार प्रेस वार्ताओं का सिलसिला जारी है।

अभय प्रशाल स्थित संभागीय मीडिया का सेंटर पर सांसद शंकर लालवानी ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा की, यह चुनाव ऐतिहासिक है, जहां लोगों को भारतीय जनता पार्टी के विकास को लेकर स्पष्ट सोच और कन्फ्यूज कांग्रेस के बीच चुनाव करना है। यह मौके और धोखे के बीच का चुनाव है, भारतीय जनता पार्टी विकास का एक मौका है, जबकि कांग्रेस सिर्फ धोखा है।

Indore

जनता विकास को चुनेगी- सांसद

सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि, यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी के विकास और कांग्रेस के विनाश के बीच हैं और उन्हें पूरा भरोसा हैं की मध्यप्रदेश की जनता विकास को चुनेगी, क्योंकि जनता मोहब्बत की दुकान से नफरत का सामान बेचने वालो को पहचान गई है। इसके बाद लालवानी ने केंद्र सरकार द्वारा इंदौर को दी गई सौगातों का भी जिक्र किया और 5500 करोड़ की लागत से चल रही सड़क परियोजना, 3200 करोड़ रुपए से ज्यादा की रेल परियोजनाओ समेत एयर कनेक्टिविटी , हेल्थ , एजुकेशन, स्टार्टअप, हर घर जल एवम सांसद निधि से किए गए कार्यों का भी जिक्र किया।

तेजी से होंगे विकास के काम

सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के शासन में इंदौर न सिर्फ स्वच्छ शहर हुआ है, बल्कि इज ऑफ डूइंग बिजनेस ओर इज ऑफ लिविंग इंडेक्स में भी इन्दौर बेहद आगे है। लालवानी ने इंदौर, खंडवा होते हुए हैदराबाद तक की सड़क का जिक्र किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बेहतर कनेक्टिविटी के लिए प्रयासरत रहती है। साथ ही बताया कि इंदौर, खंडवा के बीच ब्रॉड गेज रेल लाइन कन्वर्जन का काम भी तेजी से चल रहा है, और यह काम जल्द पूरे हो जाएंगे। इसके बाद इंदौर से लेकर खंडवा तक विकास काफी तेज गति से होगा।

ये भी पढ़े- MP Election: सांवेर में दांव पर साख, BJP से सिंधिया तो कांग्रेस के लिए प्रियंका करेंगी प्रचार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+