MP Assembly Election 2023: Indore में BJP अजा मोर्चा की बैठक संपन्न, जीत का खास प्लान तैयार

BJP इन दिनों मिशन 2023 की तैयारी में जुटी हुई नजर आ रही है, जहां इंदौर के विट्ठल रुक्मिणी गार्डन में इंदौर संभाग की वृहद संभागीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव ने मोर्चा के पूर्व कार्यक्रमों एवं संगठन विस्तार की समीक्षा की है। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर आने वाले चुनाव को लेकर मोर्चा के कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया।

म.प्र अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर ने भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं पर विस्तृत रूप से मोर्चे का मार्गदर्शन किया कि, कैसे इन योजनाओं का लाभ अनुसूचित जाति वर्ग के अधिक से अधिक लोगों को मिले,इस पर एक कार्य योजना बनाने का आव्हान किया।

indore

बैठक में हुई ये चर्चा

इंदौर संभाग प्रभारी विक्रम गोंदिया ने मोर्चे की ओर से धन्यवाद प्रस्ताव का वाचन किया। इस प्रस्ताव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के भारत में निर्मित पंचतीर्थो में से चार तीर्थों, वाराणसी स्थित रविदास मंदिर को मध्य प्रदेश सरकार की तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत शामिल किए जाने पर एवं सागर में 100 करोड़ की लागत से निर्मित किये जा रहे संत शिरोमणि श्री रविदास जी के भव्य मंदिर निर्माण के लिये मोर्चे की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद ज्ञापित किया।

कुछ इस तरह हुआ आयोजन

कार्यक्रम में स्वागत भाषण मोर्चे के इंदौर ग्रामीण जिला अध्यक्ष राहुल चौहान ने दिया,मोर्चे के पदाधिकारीयों के परिवार में दिवंगत हुए व्यक्तियों के लिए 2 मिनट का मौन एवं शोक प्रस्ताव का वाचन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश वर्मा ने किया। इसके पश्चात प्रस्तावना इंदौर संभाग सह प्रभारी अमर राव पेंढारकर ने रखी। आभार मोर्चे के नगर महामंत्री राजू सुनहरे ने व्यक्त किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव, वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, इंदौर संभाग प्रभारी विक्रम गोंदिया मौजूद रहे।

ये भी पढ़े- MP की आर्थिक राजधानी में CM सीखो कमाओं योजना, 5 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+