Indore news: BJP कार्यालय पर चुनाव घोषणा पत्र समिति की बैठक, जीत का खास प्लान तैयार

इंदौर में जावरा कंपाउंड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर संभागीय चुनाव घोषणा पत्र समिति की द्वारा बैठक संपन्न हुई, जिसमें इंदौर संभाग के सभी जिलों से आए अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिन्होंने घोषणा पत्र में सम्मिलित करने हेतु अनेकों अच्छे सुझाव दिए।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता चुनाव घोषणा पत्र समिति के संयोजक जयंत मलैया ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य जन अपेक्षा के अनुकूल घोषणा पत्र बनाना है, जिसमें प्रत्येक वर्ग के व्यक्तियों की समस्याओं को हल करने की बात हो, मलैया ने आगे कहा कि, सभी सुझावों में से लेने लायक सुझावों को घोषणा पत्र में सम्मिलित किया जाएगा।

Indore

बैठक में हुई ये चर्चा

इस अवसर पर चुनाव घोषणा पत्र समिति के प्रदेश सहसंयोजक प्रभात झा ने कहा कि, घोषणा पत्र जनता और पार्टी के बीच सामाजिक राजनीतिक और सांस्कृतिक अनुबंध है, और पार्टी के घोषणापत्र के माध्यम से जनता पार्टी की विचारधारा को समझती है, और इस विचारधारा को हम अंतिम व्यक्ति तक कैसे पहुंचाएं इस स्तर के सुझाव घोषणा पत्र में सम्मिलित करना है, क्योंकि हमें घोषणा को जनमानस के मानस का प्रतिबिंब जैसा बनना है ताकि जनता कहे कि यह हमारा घोषणा पत्र है।

सभी ने दिए सुझाव

इस अवसर पर इंदौर संभाग सह प्रभारी तेज बहादुर सिंह चौहान ने कहा कि प्रत्येक जिला अध्यक्ष विधायक व सांसदों के कार्यालय पर एवं मुख्य स्थान या संस्थानों पर सुझाव पेटी लगाने का कार्य करना है, जिससे कि अधिक से अधिक लोगों के सुझाव हमें प्राप्त हो सके साथ ही 1 हफ्ते के अंदर सभी जिलों एवं नगरों में घोषणा पत्र सुझाव के लिए बैठक करना है।आभार नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने माना। इस अवसर पर चुनाव घोषणा पत्र समिति के प्रदेश संयोजक जयंत मलैया, सहसंयोजक प्रभात झा, संभाग प्रभारी तेज बहादुर सिंह चौहान नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे, महापौर एवं चुनाव घोषणा पत्र समिति के सदस्य पुष्यमित्र भार्गव चिंतक अतुल सेठी एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी कियावत मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े- MP news: कांग्रेस में जाने की अफवाह का भंवर सिंह शेखावत ने किया खंडन, बोले- मैं BJP में हूं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+