MP news: कांग्रेस में जाने की अफवाह का भंवर सिंह शेखावत ने किया खंडन, बोले- मैं BJP में हूं
MP में अब विधानसभा चुनाव नजदिक आते ही सियासत का सिलसिला रफ्तार पकड़ने लगा है, जहां ऐसे में अब नेताओं के दल बदल का सिलसिला भी शुरू हो गया है, तो वहीं दल बदल की अफवाहें भी रफ्तार पकड़ रही हैं।
इस बीच सियासत के गढ़ इंदौर की विधानसभा 5 से पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत के कांग्रेस में शामिल होने की अफवाहों का बाजार जैसे ही सियासी गलियारों में गर्म हुआ वैसे ही भंवर सिंह शेखावत ने बेबाकी के साथ इन कयासों पर विराम लगाते हुए कांग्रेस में ना जाने की बात कही है। इतना ही नहीं अफवाहों के बीच नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा समेत तमाम नेता भी शेखावत से मिलने पहुंच गए थे।

शेखावत ने कही ये बात
बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत के घर शुक्रवार को नेताओं का तांता लग गया, जहां बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा समेत तमाम नेता शेखावत से मिलने पहुंचे थे। इस बीच जब शेखावत को पता चला की सोशल मीडिया पर उनके कांग्रेस में शामिल होने की अफवाह चल रही है, तो शेखावत ने इस अफवाह का खंडन करते हुए कहा कि, यह सब जो चल रहा है, अफवाह है, ना कांग्रेस ने आकर मुझे निमंत्रण दिया है, ना मैं कांग्रेस के पास कुछ मांगने गया हूं। मैं मेरी पार्टी में हूं।
अफवाह का सिलसिला चला
विधानसभा चुनाव से पहले अब एक बार फिर दल बदल का सिलसिला रफ्तार पकड़ रहा है, जहां इंदौर से जुड़े कुछ नेता राजधानी भोपाल पहुंचकर कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर एक अफवाह तेजी से रफ्तार पकड़ रही थी, जिसमें पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत के भी कांग्रेस में शामिल होने की बात लिखी गई थी। वहीं इन अफवाहों पर भंवर सिंह शेखावत ने विराम लगा दिया है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस में शामिल ना होने की बात कही है। बहरहाल, अब देखना होगा की पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत को अपनी ईमानदारी का आगामी विधानसभा चुनाव में कितना प्रतिफल मिल पाता है।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं अलीराजपुर विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications