Indore news: विधानसभा 3 को मिली विकास की सौगात, MLA आकाश विजयवर्गीय ने कही ये बात
इंदौर की विधानसभा 3 में लोकप्रिय विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय ने विकास पर्व के तहत वार्ड 61 में महिलाओ को सशक्त करनें हेतु रोजगार प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया, जिसमें महिलाएं सिलाई, कढ़ाई, बुनाई और ब्यूटी पार्लर का कोर्स सीखेगी। वहीं विधायक विजयवर्गीय ने जनता को विकास की सौगात देते हुए 50 लाख की सड़क का भूमिपूजन भी किया।
विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा लगातार विधानसभा क्षेत्र 3 में विकास पर्व के तहत विकास कार्य करवाए जा रहे है। कार्यक्रम में विधायक आकाश विजयवर्गीय ने दीप प्रज्वलित किया और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

MLA आकाश विजयवर्गीय ने कही ये बात
विधायक आकाश विजयवर्गीय ने संबोधित करते हुए कहा कि, विधानसभा में शुरू हुए रोजगार प्रशिक्षण केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के आत्मनिर्भर भारत के तहत हर महिलाएं सशक्त होगी, महिलाएं सशक्त होगी तो भारत सशक्त होगा, महिलाओं को सिलाई कढ़ाई बुनाई के प्रशिक्षण के साथ ही ब्यूटी पार्लर का कोर्स भी सिखाया जाएगा, 50 लाख की लागत से बनने वाली रोड के साथ 25 लाख की ड्रेनेज लाइन भी डाली जा रही है, वार्ड में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं, वार्ड की सारी समस्या दूर करने को हम प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में विधायक विजयवर्गीय, क्षेत्रीय पार्षद, रहवासीगण एवं भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
लगातार मिल रही सौगात
हाल ही में विधानसभा 3 में महापौर पुष्यमित्र भार्गव और लोकप्रिय विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय ने विकास पर्व के तहत वार्ड 57 में जनता को एक सौगात देते हुए 1.10 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का भूमिपूजन किया। वही विधायक विजयवर्गीय ने विधान सभा की 9 खेल संस्थाओं और स्कूलों को कबड्डी व कुश्ती मेट वितरित की।कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी विनीत नावथे (प्रांत कार्यवाह) एवं शैलेन्द्र महाजन (कार्यालय प्रमुख) भी विशेष रूप से उपस्थित थे। विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा लगातार विधानसभा क्षेत्र 3 में विकास कार्यों की झड़ी लगाई जा रही है, बहुत ही तेज गति से विकास कार्यों की सौगात जनता को दी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications