MP Election: प्रत्याशियों के साथ परिवार ने संभाला प्रचार के लिए मैदान, दिखा अलग नजारा
MP Assembly Election 2023 की हलचल दिखाई दे रही है, जहां लगातार प्रत्याशी अब जनसंपर्क में जुटे हुए नजर आ रहे हैं। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों के प्रत्याशी अलग लगातार जनसंपर्क करते नजर आ रहे हैं, जिसके पीछे की वजह विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में बचा कम वक्त है।
इंदौर की विधानसभा एक में बीजेपी की तरफ से विजयवर्गीय परिवार ने प्रचार-प्रसार का मोर्चा संभाला है, जहां कैलाश विजयवर्गीय के साथ बेटे आकाश और कल्पेश समेत पूरा परिवार चुनाव मैदान में प्रचार के लिए नजर आ रहे हैं। वहीं कांग्रेस से भी प्रत्याशी संजय शुक्ला के साथ पत्नी और बेटे समेत पूरा परिवार चुनाव मैदान में प्रचार के लिए उतर चुका है।

विजयवर्गीय और शुक्ला परिवार ने संभाला मैदान
विधानसभा-1 की बात करें तो यहां कैलाश विजयवर्गीय के साथ उनकी पत्नी आशा विजयवर्गीय भी चुनाव मैदान में नजर आ रही है, जहां आशा विजयवर्गीय लगातार अलग-अलग क्षेत्र में पहुंचकर जनसभाएं ले रही हैं, तो वहीं जनता से जीत का आशीर्वाद भी मांग रही है। साथ ही बेटे आकाश और कल्पेश के साथ बाकी परिवारजन भी प्रचार में जुटे हैं। कुछ ऐसे ही हाल कांग्रेस के खेमे में भी है, जहां पति संजय शुक्ला के चुनाव मैदान में उतरने पर अब पत्नी अंजली शुक्ला की जिम्मेदारियां भी बढ़ गई है, जहां वे लगातार जनता के बीच पहुंचकर जनता से आशीर्वाद ले रही हैं। साथ ही बेटा सागर भी अब चुनाव मैदान में हैं।
विधानसभा-1 से प्रत्याशी बनाए गए विजयवर्गीय
BJP की दूसरी सूची में कद्दावर नेताओं के नाम नजर आ रहे हैं, जहां सियासत के गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर की विधानसभा-1 से बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को प्रत्याशी बनाया गया है। विजयवर्गीय अंचल के कद्दावर नेताओं में से एक माने जाते हैं, जहां विजयवर्गीय का प्रभाव मालवा-निमाड़ अंचल में देखा जाता है। इतना ही नहीं कैलाश विजयवर्गीय को मैनेजमेंट का मास्टर भी माना जाता है। यही कारण है कि, कैलाश विजयवर्गीय को अबकी बार संगठन ने विधानसभा 1 से प्रत्याशी बनाते हुए पूरे मालवा-निमाड़ अंचल को अलग संदेश देने की कोशिश की है।
ये भी पढ़े- BJP सांसद का कांग्रेस पर निशाना- एक तरफ डबल इंजन तो दूसरी तरफ बिना इंजन की सरकार












Click it and Unblock the Notifications