MP Election: इन सीटों पर दिख रहा AIMIM का दम, क्या ओवैसी भी करेंगे चुनाव प्रचार, जानिए?
MP Assembly Election 2023 के लिए राजनीतिक दल अपनी अपनी तैयारी में जुटे हुए नजर आ रहे हैं, जहां BJP और कांग्रेस के साथ-साथ अब अन्य राजनीतिक दलों का दम भी मध्य प्रदेश में देखने मिल रहा है। इस बीच AIMIM ने प्रदेश की कुछ सीटों पर अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है, जहां सभी प्रत्याशी चुनाव की तैयारी में जुटे हैं।
मालवा निमाड़ अंचल में अबकी बार AIMIM का दम देखने मिल रहा है, जहां AIMIM ने मालवा-निमाड़ की बुरहानपुर और इंदौर की विधानसभा-5 पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। इन दोनों ही विधानसभा सीटों पर AIMIM के प्रत्याशी अपना दम दिखाते हुए चुनाव प्रचार करते नजर आ रहे हैं।

बुरहानपुर से इन्हें बनाया प्रत्याशी
AIMIM ने बुरहानपुर विधानसभा सीट से नफीस मंशा खान को चुनाव मैदान में उतारा है। बुरहानपुर विधानसभा सीट अल्पसंख्यक बाहुल्य विधानसभा सीट मानी जाती है। यही कारण है कि, यहां से AIMIM ने अपने प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है। AIMIM के प्रत्याशी के चुनाव मैदान में उतर जाने के बाद बुरहानपुर से त्रिकोणीय मुकाबला देखने मिल रहा है, जहां BJP और कांग्रेस के साथ AIMIM अपना दम दिखाती नजर आ रही है। वहीं लगातार AIMIM के प्रत्याशी के समर्थन अलग-अलग राज्यों से नेता पहुंचकर रैलियां और जनसभा कर रहे हैं। वहीं अब संभावना जताई जा रही है की, आने वाले दिनों में भी AIMIM के बड़े नेता इस विधानसभा पर आकर अपने प्रत्याशी के लिए जनता से वोट मांग सकते हैं।
इंदौर से इन्हें बनाया प्रत्याशी
AIMIM ने मालवांचल की कुछ महत्वपूर्ण सीटों पर भी अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है, जहां AIMIM ने इंदौर की अल्पसंख्यक बाहुल्य विधानसभा-5 से डॉ. फैजल वसीम शेख को अपना प्रत्याशी बनाया है। इधर, शेख लगातार जनता के बीच पहुंचकर प्रचार-प्रसार करते नजर आ रहे हैं, तो वहीं शेख के समर्थन में भी आने वाले दिनों में AIMIM के बड़े नेता इंदौर पहुंचकर जनसभा और रैली कर सकते हैं। शेख का कहना है कि, इंदौर की विधानसभा-5 में हम त्रिकोणीय मुकाबले में है, और बहुत अच्छे रिजल्ट मिलने वाले हैं।
ये भी पढ़े- MP Election के रण में जयस का दिख रहा दम, राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- जीतेंगे हम












Click it and Unblock the Notifications