MP Assembly Election: जल्द प्रत्याशी घोषित करेगी AIMIM, इंदौर की इस सीट पर लड़ेगी चुनाव
MP Assembly Election 2023 को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है, जहां सभी राजनीतिक पार्टियों अपने-अपने प्रत्याशियों का ऐलान भी कर रही है। इस बीच संभावना जताई जा रही है कि, AIMIM जल्द ही अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी, जहां मध्य प्रदेश की लगभग 20 से ज्यादा सीटों पर पार्टी ने प्रत्याशी घोषित करने की तैयारी पूरी कर ली है।
इधर, प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से मात्र एक सीट पर AIMIM अपने प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतर सकती है,जहां विधानसभा-5 से पार्टी को विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी मिल चुका है। वहीं संभावना जताई जा रही है कि, केवल इसी विधानसभा सीट से पार्टी अपने प्रत्याशी की घोषणा कर सकती है।

कुछ ऐसी है चुनावी तैयारी
जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश में AIMIM लगातार अपना संगठन मजबूत करने की तैयारी में जुटी हुई है, जहां AIMIM ने विधानसभा चुनाव से पहले नगर निगम चुनाव में भी अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा था। AIMIM के कुछ प्रत्याशी चुनाव जीत कर भी आए थे, तो वहीं अब विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी AIMIM ने प्रदेश की लगभग 20 से ज्यादा सीटों पर अपने प्रत्याशी तय कर लिए हैं, जहां जल्द ही पार्टी इनकी घोषणा कर सकती है। वहीं इंदौर की 9 विधानसभा सीट में से महज एक विधानसभा सीट पर पार्टी को प्रत्याशी मिला है, जहां इंदौर की विधानसभा 5 से पार्टी अपना प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतार सकती है।
पार्टी ने कराया सर्वे
पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का मानना है कि, पार्टी की कोर कमेटी जल्द बैठक करेगी, इसके बाद मध्य प्रदेश और अन्य प्रदेशों के प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि, एमआईएम ने प्रत्याशी चुनने से पहले सभी विधानसभा क्षेत्र में सर्वे भी कराया था, जहां सर्वे के मुताबिक प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा। सर्वे में पार्टी इस बात का ध्यान भी रख रही है कि, जिस भी प्रत्याशी का चयन किया जाएगा, वह बीजेपी और कांग्रेस को कड़ी टक्कर दे सके। बताया जा रहा है कि, इंदौर की 9 में से केवल एक विधानसभा पर पार्टी को प्रत्याशी मिला है, जहां उस प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election: बदनावर विधानसभा में रोचक हुआ चुनावी मुकाबला, दत्तीगांव और शेखावत के बीच टक्कर












Click it and Unblock the Notifications